पटना। बिहार में नीतीश कुमार जी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह के दौरान, कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने भी शिरकत की। इस समारोह में उनकी उपस्थिति को बिहार और मध्य प्रदेश के बीच मजबूत राजनीतिक संबंधों और भाजपा के नेतृत्व के प्रति एकजुटता के तौर पर देखा जा रहा है। श्री देवड़ा ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, तथा उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी और श्री विजय कुमार सिन्हा जी को उनके नए दायित्वों के लिए बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।









