Wednesday, November 11, 2026
17.1 C
Bhopal

भोपाल में पुरानी रंजिश के चलते दो बदमाशों ने युवक पर चाकू से वार किया

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो बदमाशों ने सरेराह एक युवक की पीठ चाकुओं से गोद दी। इस बीच एक चाकू युवक के कंधे में जाकर फंस गया और वापस नहीं निकला तो आरोपित डरकर भाग गए। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

शिकायत पर छोला पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर नाबालिग आरोपित को पकड़ लिया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। एएसआइ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि आकाश मालवीय कल्याणनगर का रहने वाला है और एक चिकन शाप में काम करता है।

उसी क्षेत्र में रहने वाले गंगा ठाकुर से उसका पुराना विवाद था। दोनों के बीच पहले भी मारपीट के मामले हो चुके हैं। बताया जाता है कि क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर दोनों के बीच विवाद चलता है। मंगलवार शाम को आकाश छोला क्षेत्र स्थित श्रीराम डेयरी के पास मौजूद था।

तभी वहां गंगा ठाकुर और उसका नाबालिग दोस्त वहां पहुंचा। इस दौरान आकाश और गंगा के बीच विवाद होने लगा तो गंगा ने जेब से चाकू निकालकर ताबड़तोड़ पीठ पर हमले कर दिए।

साथ ही वहां मौजूद नाबालिग दोस्त ने भी चाकू से वार किए। इस दौरान एक चाकू आकाश के कंधे में जाकर फंस गया। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। नाबालिग को पुलिस ने पकड़ लिया है, वहीं मुख्य आरोपित गंगा की तलाश जारी है।

Hot this week

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

Topics

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img