Sunday, March 29, 2026
25.1 C
Bhopal

Madhya Pradesh Weather Update : मध्‍य प्रदेश में सर्द हवाओं के साथ लौटी ठंड, दिन में भी ठिठुरन

प्रदेश में उत्तरी और उत्तरी-पश्चिमी तेज हवाओं ने एक बार फिर तीव्र ठंड का माहौल बना दिया है। दिन में 20 किलोमीटर की गति से चलीं सर्द हवाओं ने दिन का तापमान तेजी से गिरा दिया। लोगों ने घरों में भी ठिठुरन का अहसास किया। राजधानी में ही सोमवार का दिन का तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री कम दर्ज किया गया। दरअसल चक्रवाती सिस्टमों के एक साथ कमजोर पड़ने और बादल साफ होते ही मौसम में यह बदलाव आया है। धूप खिलने के बाद भी निचली सर्द हवाओं से ठंड का जोर बन गया है।

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी

उत्तर भारत में पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। वहां से मैदानों की तरफ आ रही बर्फीली हवाओं से जहां रात में भी कड़ाके की ठंड फिर शुरू हो गई है। ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, होशंगाबाद, भोपाल एवं इंदौर संभागों में रात के तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई।

naidunia

रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार व मंगलवार को रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। वहीं सुबह के समय ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों के जिलों में कोहरा छाने की संभावना है। अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं।

सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस तापमान धार एवं ग्वालियर में दर्ज

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि सोमवार को सबसे कम छह डिग्री सेल्सियस तापमान धार एवं ग्वालियर में दर्ज किया गया। धार में शीतलहर का प्रभाव रहा। इंदौर, बैतूल, रायसेन, शाजापुर एवं उज्जैन में तीव्र शीतल दिन रहा। भोपाल, छिंदवाड़ा, गुना, रतलाम, खंडवा, खरगोन, सागर एवं टीकमगढ़ में शीतल दिन रहा।

राजधानी में अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री

राजधानी में अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्रीसे. कम रहा। यह रविवार के अधिकतम तापमान 21.4 डिग्रीसे. की तुलना में 2.3 डिग्रीसे.कम रहा। न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्रीसे. कम रहा। साथ ही रविवार के न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्रीसे. के मुकाबले 3.5 डिग्रीसे. कम रहा। सुबह के समय धुंध रहने से दृश्यता 2000 मीटर थी।

तीन-चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पंजाब में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है।

दिन और रात के तापमान में गिरावट

सर्द हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट हो रही है। मंगलवार को रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। मौसम का इस तरह का मिजाज तीन-चार दिन तक बना रह सकता है।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img