Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

राजधानी में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी अस्पतालों में फर्जी डिग्रियों के सहारे इलाज कर रहे थे 9 ‘डॉक्टर’

भोपाल। राजधानी की स्वास्थ्य व्यवस्था को झकझोर देने वाला एक बड़ा खुलासा सामने आया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत सरकारी अस्पतालों में तैनात 9 तथाकथित डॉक्टर फर्जी दस्तावेजों और नकली डिग्रियों के सहारे नौकरी करते पकड़े गए हैं। इनमें तीन महिला डॉक्टर भी शामिल हैं। चूनाभट्टी पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऐसे खुला राज

एनएचएम कार्यालय से मिली शिकायत के बाद जब दस्तावेजों का सत्यापन (Verification) कराया गया, तो हकीकत सामने आई। जांच में पता चला कि आरोपियों ने मध्य प्रदेश मेडिकल काउंसिल के फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर और एडिट की गई एमबीबीएस डिग्रियों का इस्तेमाल किया था। ये रजिस्ट्रेशन नंबर असल में किसी अन्य डॉक्टर के नाम पर दर्ज थे।

5 महीने से दे रहे थे सेवाएं

आरोपियों ने जनवरी 2026 से मई तक विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं दीं और वेतन भी उठाया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कोई बड़ा संगठित गिरोह है या भर्ती प्रक्रिया में किसी स्तर पर मिलीभगत की गई।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने डॉ. आकाश चंदेलकर, डॉ. मोहर सिंह, डॉ. कमल किशोर, डॉ. मोनिका, डॉ. हारून, डॉ. शांति, डॉ. सोनम, डॉ. बुद्धमान और डॉ. पवन को नामजद आरोपी बनाया है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की चयन प्रक्रिया पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img