Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में एक्सीडेंट के बाद मंडी बोर्ड कर्मचारी की मौत

भोपाल के चिकलोद रोड पर एक बाइक सवार ने एक्टिवा चालक मंडी बोर्ड कर्मचारी को टक्कर मार दी। जमीन पर गिरते ही पीछे से आ रहे ऑटो ने उन्हें कुचल दिया। सिर में गंभीर चोट आने से इलाज के दौरान रविवार की दोपहर 12 बजे उनकी मौत हो गई। हादसा शनिवार की रात करीब नौ बजे का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जहांगीराबाद पुलिस के मुताबिक देवराज गौतम (57) पुत्र चोखलाल गौतम गीतांजली काम्प्लैक्स इंद्रपुरी में रहते थे। अरेरा हिल्स स्थित मंडी बोर्ड कार्यालय में बतौर प्यून काम करते थे। शनिवार को दो मासूम पोते और एक पोती को घुमाने निकले थे। जहांगीराबाद बाजार से उन्होंने सामान खरीदा। इसके बाद में घर के लिए लौट रहे थे। जिंसी चौराहा के करीब चिकलोद रोड पर एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि तीनों मासूमों को मामूली चोट आई हैं।

एक्टिवा से दूर जा गिरे थे

मृतक के परिचित उदय दास ने बताया कि मृतक का बेटा और वह साथ जॉब करते हैं। रात के समय अचानक देवराज के एक्सीडेंट की सूचना मिली। तत्काल मौके पर पहुंचे, वहां अंकल लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे। उन्हें पास के अस्पातल ले गए, वहां भर्ती करने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोपहर में उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया था कि अंकल के वाहन को पीछे से एक डिलीवरी बॉय के वाहन ने टक्कर मारी थी। वह सड़क पर गिरे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें कुचल दिया।

टीआई बोले जांच के बाद होगा हादसे के सही कारणों का खुलासा

टीआई आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि घटना स्थल के करीब के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। हादसे के सही कारणों का खुलासा जांच के बाद हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img