Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

लूट के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। भंवरकुआ पुलिस ने लूट के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला एक निजी मोबाइल कंपनी के कलेक्शन एजेंट की शिकायत पर दर्ज किया गया।

डीसीपी ऋषिकेश मीना की टीम ने शिकायतकर्ता विजय कुमार चौपड़ा (निवासी नानक पैलेस) की रिपोर्ट पर आरोपियों रोहित और रमेश (निवासी गोमटगिरी, गांधीनगर) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विजय कुमार के अनुसार, वह शुक्रवार देर शाम एयरटेल पेमेंट बैंक के कलेक्शन की रकम लेकर अपनी स्कूटर (MP09DF9640) से आईटी पार्क चौराहा की ओर जा रहे थे। जब वह अस्पताल के पास रिंग रोड पर पहुंचे, तभी बाइक (MP09AJ6286) सवार बदमाशों ने उनकी स्कूटर को टक्कर मार दी। गिरने के बाद आरोपियों ने स्कूटर छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर मारपीट भी की।

भीड़ ने आरोपियों को पकड़ा

आरोपियों ने स्कूटर स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों की बाइक स्लिप हो गई, जिससे उन्हें भागने का मौका नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें अन्य आपराधिक वारदातों की भी जानकारी मिली है। मामले की जांच जारी है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img