74 साल के पति की संपत्ति हड़प कर फरार हुई 35 साल की दुल्हन हसीना बी निशातपुरा पुलिस की गिरफ्त में आ गई। पुलिस ने उसके प्रेमी फरहान को भी गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हसीना की यह चौथी शादी है। जांच अधिकारी सतेंद्र चौबे ने बताया कि 20 साल की उम्र में उसने उम्रदराज सगीर से शादी की थी। सगीर से उसका रिश्ता करीब पांच साल तक चला। इसके बाद उसने शब्बन से शादी कर ली।
शब्बन के बाद वह तीसरे व्यक्ति के संपर्क में आई। उसे छोड़ने के बाद गुना में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक 74 साल के रफीक को प्रेम जाल में फंसाकर उससे शादी कर ली। फिर बुजुर्ग पति को भोपाल लेकर आई। तीन महीने में बुजुर्ग पति के खाते से 17 लाख रुपए निकाले। उसकी कार बेचकर रकम हड़प ली और पति को घर से बाहर निकाल दिया। 12 जून को थाने पहुंचे रफीक की शिकायत पर पुलिस ने हसीना बी और उसके प्रेमी फरहान के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
प्रेमी को भी दी रकम जांच में पता चला है फरहान उसका साथ दे रहा था। हसीना ने रफीक से जो रकम हड़पी, उसमें कुछ रकम फरहान को भी मिली। अब पुलिस को फरहान की तलाश है। हसीना ने भले ही रफीक से शादी की, लेकिन फरहान उसके साथ लिव इन में रहता था।