Sunday, May 10, 2026
30.1 C
Bhopal

सोनम इंदौर के जिस फ्लैट में रुकी,वहां से बैग गायब:5 लाख रुपए कैश और एक पिस्टल थी

इंदौर के देवास नाका स्थित हीराबाग कॉलोनी में लोकेंद्र सिंह तोमर से बिल्डिंग ठेके पर लेकर किराए पर चलाने वाले शिलाम जेम्स को शिलॉन्ग पुलिस ने शनिवार को हिरासत में लिया बाद में सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शिलाम पर सबूत छिपाने का आरोप है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शिलाम की मेडिकल जांच कराई जाएगी। ट्रांजिट रिमांड के बाद उसे शिलॉन्ग ले जाया जाएगा।

दरअसल, पुलिस को जांच में पता चला था कि जी-1 फ्लैट, जहां सोनम रुकी थी, वहां से एक बैग गायब किया गया है। इस बैग में करीब 5 लाख रुपए नकद और एक पिस्टल थी, जो सिकलीगरों से खरीदी गई थी। मे

दो दिन से पूछताछ टाल रहा था शिलाम शिलॉन्ग पुलिस ने बताया कि आरोपी विशाल ने पूछताछ में कबूला था कि उन्होंने राजा की हत्या की योजना बनाई थी। इसके लिए फ्लैट में एक बैग में 5 लाख रुपए और एक पिस्टल रखी गई थी। पुलिस को आशंका है कि फ्लैट की दूसरी चाबी से ताला खोलकर शिलाम जेम्स वह बैग अपने साथ ले गया।

शिलॉन्ग पुलिस और क्राइम ब्रांच दो दिन से शिलाम को पूछताछ के लिए बुला रही थी, लेकिन वह नहीं पहुंचा। शनिवार को उसकी लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस ने देवास नाका क्षेत्र से उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए साथ ले गई। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ऑनलाइन ऑटो बुक किया, बैग भिजवाया जांच के दौरान शिलॉन्ग पुलिस को पता चला कि नंदबाग निवासी ऑटो चालक सुनील उछावने का रिक्शा विशाल ने 31 मई को ऑनलाइन बुक किया था। विशाल ने एक बैग ऑटो में रखवाया और उसे हीराबाग पहुंचाने के लिए कहा। करीब एक घंटे बाद ऑटो पहुंचा तो एक युवक ने पैसे देकर वह बैग ले लिया।

बाद में जब पुलिस ने फ्लैट की तलाशी ली, तो बैग वहां नहीं मिला। वहीं, सीसीटीवी फुटेज देखने पर शिलाम अपनी कार में बैग ले जाता नजर आया।

अशोकनगर के गार्ड पर मदद का आरोप शिलॉन्ग पुलिस को जानकारी मिली कि अशोकनगर के रहने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड ने भी विशाल और उसके साथियों की मदद की थी। अशोकनगर एसपी विनीत कुमार जैन ने बताया कि सोनम रघुवंशी राजा की हत्या करने के बाद इंदौर वापस आई थी। वह जिस फ्लैट में रुकी थी, वहां अशोकनगर जिले के मदागन गांव का बल्ली उर्फ बलबीर अहिरवार (30) चौकीदारी और कारपेंटर का काम कर रहा था।

घटना के बाद से वह अपने खेत में मक्का की फसल बोने के लिए गांव आया हुआ था। आज सुबह करीब 7 बजे शिलॉन्ग पुलिस अशोकनगर आई थी। शाढ़ौरा पुलिस के सहयोग से बलवीर को अपने साथ इंदौर लेकर गई है। उससे पूछताछ की जाएगी।‌

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img