Sunday, August 23, 2026
29.1 C
Bhopal

पत्नी से 2 करोड़ और 10 एकड़ जमीन मांगने वाले पर केस दर्ज

स्टेशन बजरिया पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में पति, सास और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता की शादी 12 वर्ष पूर्व हेमंत लोधी नामक व्यक्ति से हुई थी, जो करारिया फार्म, कोच फैक्टरी इलाके का निवासी है और खेती-किसानी करता है। दंपति का एक 10 वर्षीय पुत्र भी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि विवाह के समय उसके माता-पिता ने गृहस्थी का पूरा सामान दिया था। विवाह के बाद सास ने घर के नौकरों को हटा दिया और बहू से ही पूरा काम करवाने लगीं।

जब ससुर ने इसका विरोध किया तो उनके साथ झगड़ा किया गया। ससुर के निधन के बाद पति, सास और जेठ ने पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पति चरित्र पर संदेह करता था और मायके से 2 करोड़ रुपये नकद व 10 एकड़ जमीन लाने की मांग करता था। मना करने पर महिला के साथ मारपीट की जाती थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद हेमंत लोधी, उसकी सास और जेठ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

पुराने सिक्कों के नाम पर कॉल कर मोबाइल और व्हाट्सऐप हैक, परिचितों से मांगे पैसे

​शिवपुरी। साइबर ठगों ने अब पुराने सिक्के खरीदने का...

सबूतों के अभाव में नकली नोट मामले का आरोपी बरी, पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल

​बैतूल/आमला। जिला अदालत ने नकली नोट रखने और छापने...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img