Wednesday, July 8, 2026
25.4 C
Bhopal

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, नाबालिग चालक की मौत

भोपाल के एयरपोर्ट रोड पर रविवार दोपहर करीब एक बजे बड़ा हादसा हो गया। दाता कॉलोनी के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई और पलटकर सड़क की दूसरी ओर जा गिरी। हादसे में कार चला रहे 17 साल के लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दो दोस्त घायल हो गए। कार एक लोडिंग ऑटो से भी टकराई, जिससे ऑटो चालक को भी चोट आई है।

ढाबे से लौटते समय हुआ हादसा

कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि मरने वाले युवक का नाम दानिश पिता जहीर खान (17) है, जो करोद स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता था। वह अपने दोस्तों के साथ परवलिया रोड पर एक ढाबे पर गया था। लौटते वक्त गुलमोहर गार्डन के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

कार पलटकर ऑटो से जा टकराई

डिवाइडर पर लगे सीमेंट के गमलों से टकराकर कार पलट गई और सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। इसी दौरान वह सामने से आ रहे लोडिंग ऑटो से भी टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चला रहे दानिश की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों को निकालने में लगा एक घंटा

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस-एम्बुलेंस को सूचना दी। कार में दो लोग फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने में करीब एक घंटा लग गया। एक युवक कार की अगली सीट और डेशबोर्ड के बीच फंसा था। गेट तोड़कर उसे बाहर निकाला गया।

दोनों घायलों की नहीं हो सकी पहचान

टीआई के मुताबिक, दानिश की पहचान हो चुकी है, लेकिन उसके साथ मौजूद दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर है। एक घायल ने बताया कि हादसा ढाबे से लौटते समय हुआ।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि नाबालिग को गाड़ी किसने दी और गाड़ी किसके नाम पर है।

Hot this week

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...

मददगार बना ‘दरिंदा’: कार खराब होने पर की थी मदद, अब युवती से दुष्कर्म की कोशिश

ग्वालियर। एक युवक द्वारा मुसीबत में मदद का भरोसा...

Topics

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...

भोपाल: देर रात पुलिस का ‘नाइट सर्च ऑपरेशन’, संदिग्धों से की गई पूछताछ

​भोपाल। शहर में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था...

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img