Thursday, February 12, 2026
22.1 C
Bhopal

नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी की दुकान को टारगेट कर ताबड़तोड़ फायरिंग की

ग्वालियर के उपनगर मुरार के सदर बाजार में सोमवार दोपहर नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी महावीर जैन की दुकान को टारगेट कर ताबड़तोड़ फायरिंग की। चार से पांच बदमाश दो बाइक पर आए और 10 मिनट में 20–25 राउंड फायर किए।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में करीब 15 गोलियां चलने की पुष्टि हुई है। चार गोलियां दुकान में और तीन से चार गोलियां आसपास की दुकानों में लगीं। आगरा के कैटरर गुड्डू जैन को गोली लगी है।

काउंटर के नीचे छिपकर बचाई युवक ने जान बदमाश बाजार में आते ही पिस्टल और कट्टे लहराते हुए पहले बाहर से फायरिंग करते रहे। इसके बाद एक बदमाश ज्वेलरी शॉप के अंदर घुसा और दो–तीन गोलियां चलाईं।

महावीर जैन का बेटा आकाश जैन काउंटर के नीचे छिपकर बच गया। बदमाश पास की दुकान में भी घुसे और गोलियां चलाईं। इसके बाद बाहर आते ही फिर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए बारादरी चौराहा की तरफ भाग गए।

पुलिस पर फायरिंग कर जंगल में भागे बदमाश

बदमाशों से पुलिस का सोमवार देर शाम जौरासी घाटी पर सामना हुआ। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, जिस पर बदमाश बाइक छोड़कर जंगल में भाग गए। ऐसी भी सूचना है कि पुलिस ने फायरिंग की है। फिलहाल पुलिस जंगल में बदमाशों की तलाश कर रही है।

गार्ड ने किया जवाबी फायर तो भागे ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान कारोबारी के गार्ड केदार शर्मा ने लाइसेंसी राइफल से दो-तीन जवाबी फायर किए। गोलियां सामने वाली दुकान पर लगीं, जिसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले।

सीसीटीवी में हमलावर हुए कैद फायरिंग का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बदमाश दुकान के अंदर जाकर गोली चलाता दिख रहा है। एक व्यक्ति कुर्सी लगाकर खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। फुटेज से पुलिस को पता चला है कि हमलावर 5–6 थे और दो बाइक पर आए थे।

फायरिंग के बाद पूरा बाजार बंद फायरिंग के बाद पूरा बाजार बंद हो गया। व्यापारी दहशत और विरोध में दुकानें बंद कर सड़कों पर उतर आए। एसएसपी धर्मवीर सिंह और एएसपी अनु बेनीवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाने की कोशिश की।

सुबह हुए शॉर्ट एनकाउंटर से जुड़ रहा मामला

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह पुलिस ने बदमाश कपिल यादव को शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा था। इसके बाद कपिल के पिता राजेश, भाई अरविंद और रिश्तेदारों ने व्यापारी महावीर जैन पर आरोप लगाया था कि एनकाउंटर उनके इशारे पर कराया गया। आकाश जैन ने पुलिस को बताया कि फायरिंग करने वालों में कपिल यादव का भाई अरविंद, पिता राजेश और उनके साथी शामिल हैं।

पुलिस ने शहर में की नाकाबंदी पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आने–जाने का रूट तैयार कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img