Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल में बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी

भोपाल में बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। एक वीडियो जारी कर बदमाशों ने कहा है- पहली बार जेल नहीं जा रहे, जेल जाने से डरते भी नहीं हैं। लेकिन जिन लोगों ने हमारी मुखबिरी की है, उनको छोड़ेंगे नहीं। गिरफ्तार होते ही ऐसे खुलासे करेंगे, जिससे सबके होश उड़ जाएंगे। बताएंगे, किसके कहने पर वारदात की है।

मंगलवार को सामने आए वीडियो में एक बदमाश हाथ में चाकू लिए कहता है- मुखबिरों को इसी चाकू से काटेंगे।

ये वीडियो उन्हीं बदमाशों का बताया जा रहा है, जिन्होंने शनिवार रात गौतम नगर थाना इलाके की ग्रीन पार्क कॉलोनी में वाहनों में तोड़फोड़ की थी। उन्होंने अपने साथियों के जेल जाने के बाद ये वीडियो जारी किया है। बता दें कि इस मामले में चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

सड़क पर खड़ी कारों में तोड़फोड़ की थी तोड़फोड़ मामले में फरियादी चंदन इंदौरिया ने बताया- शनिवार को हम सीहोर से लौटे थे। अपनी कार को घर के सामने रोड पर पार्क किया था। इसी दौरान लड्डू और साथी वहां से गुजरे थे। उन्होंने कार को रोड पर देखकर गालियां देना शुरू कर दिया।

विरोध करने पर मारपीट करने लगे। घबराकर हमने अपने आप को घर में कैद कर लिया। इसी बीच आरोपियों ने सड़क पर पार्क दूसरी कारों के भी कांच फोड़ दिए।

बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी कारों के कांच फोड़े थे।

मामले में ये आरोपी गिरफ्तार

  1. अंकित यादव पिता ओम प्रकाश यादव (24), निवासी काली मंदिर के पास, थाना टीला जमालपुरा।
  2. आर्यन पंथी पिता इमरत लाल पंथी (20), निवासी शिवालय मंदिर के पास, थाना टीला जमालपुरा। 8 केस पहले से दर्ज हैं।
  3. अर्जुन सिंह सोंधिया पिता बन्ने सिंह सोंधिया (22), निवासी इब्राहिमगंज। 12 अपराध पहले से दर्ज हैं।
  4. चीनू उर्फ कुनाल कुरील पिता दुर्गेश कुरील (18), निवासी काली मंदिर के पास, टीला जमालपुरा। 3 केस पहले से दर्ज हैं।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img