Friday, May 8, 2026
38.1 C
Bhopal

Meri Policy Mere Hath: किसानों को बांटी जाएगी फसल बीमा की पालिसी

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब योजना के दस्तावेज के रूप में किसानों को पहली बार इसकी पालिसी भी दी जा रही है। इंदौर जिले के बूढ़ी बरलाई गांव में आयोजित `मेरी पालिसी मेरे हाथ` कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर के हाथों किसानों को यह पालिसी बांटी जाएगी।

कार्यक्रम में कुछ किसानों को सांकेतिक रूप से फसल बीमा की पालिसी का वितरण किया जाएगा। साथ ही चयनित फार्मर्स प्रोड्यूसर आर्गनाइजेशन (एफपीओ) को प्रमाण-पत्र भी बांटे जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर कृषि विभाग और अन्य कंपनियों द्वारा कृषि मेला और प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मेले में किसानों को खेती में ड्रोन के उपयोग के बारे में भी बताया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने दीप प्रज्जवलन किया। इसके बाद उन्होंने कन्या पूजन भी कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंच पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल भी मौजूद थे।

तुलसी सिलावट ने कहा कि शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री की सेवा को आगे बढ़ाया है। प्रदेश में किसानों को देश की तुलना में सबसे ज्यादा पैसे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सांवेर के लिए सड़क, पानी की समस्या को खत्म किया है।पहले कहीं भी बैठकर समीक्षा हो जाती थी लेकिन अब फसल बीमा पालिसी से घर पहुंचकर ही पूर्ण करनी होगी।

naidunia

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सीईओ रीतेश चौहान ने स्वागत भाषण फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना ने करोड़ों किसानों को राहत दी है। छह साल पहले मध्य प्रदेश से ही यह योजना शुरू की थी। अब किसानों को उन्हीं के घर जाकर योजना की पालिसी देंगे।

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी नेता कहा कि केंद्र सरकार की मंशा है किसानों की आय दोगुनी हो। उद्यानिकी राज्य मंत्री भरतसिंह कुशवाह ने कहा कि किसानों के लिए कल्याणकारी सरकार है प्रदेश में। चाहे केंद्र सरकार का बजट हो या राज्य सरकार का बजट हो दोनों सरकारों ने किसानों का बहुत ध्यान रखा है।

Updating……….

Hot this week

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...

मासूम से दरिंदगी करने वाले को 5 साल की जेल

​इंदौर। शहर की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सात वर्षीय...

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img