Tuesday, June 30, 2026
32 C
Bhopal

भोपाल में मंसूरी समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

ऑल इंडिया मंसूरी समाज ने तृतीय जिला स्तरीय मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष इमरान खान मंसूरी ने की।

इस अवसर पर वर्ष 2025 में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 250 मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता भी शामिल हुए। जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायी बना दिया।

शिक्षा ही समाज की प्रगति की कुंजी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी (पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति की कुंजी है और युवा पीढ़ी को इसी दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद एहसान मंसूरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एमएस पाकीजा, प्रदेश सरपरस्त अजीज कासमी मंसूरी, प्रदेश अध्यक्ष शेख अजीज मंसूरी, कार्यवाहक अध्यक्ष आरके मंसूरी, जिला सचिव कमर खान मंसूरी सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Hot this week

रिश्वतखोरी पर EOW की बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के दो अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने सोमवार...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम की जमानत बरकरार, हाईकोर्ट से मिली राहत

​शिलांग/इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी...

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img