Thursday, July 2, 2026
25.1 C
Bhopal

इंदौर में नाबालिग छात्रा से रेप

इंदौर के छत्रीपुरा में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी इलाके में ही रहता है। जो पीड़िता को रास्ते में मिला ओर उसे घर छोड़ने की बात की। आरोपी ने सुपर कॉरिडोर के पास मेट्रो स्टेशन के पास ले जाकर पीड़िता के साथ रेप किया।

इसके बाद उसे बड़ा गणपति चौराहे पर छोड़कर भाग गया। आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रात में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 9 वी कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की अपनी मां के साथ रविवार रात थाने आई थी। उसकी शिकायत पर आयुष के खिलाफ रेप और धमकाने के मामले में कार्रवाई की गई है। छात्रा ने बताया कि वह रात में अपनी सहेली के घर गई थी। वापस आ रही थी, तभी आयुष मिला और कहने लगा कि तुम्हें घर छोड़ देता हूं। परिचित होने के चलते उसके साथ बाइक पर बैठ गई। तभी वह अपनी बाइक पर बैठाने के बाद एक काम निपटाने का कहने लगा। फिर बाइक से सुपर कॉरिडोर तक ले गया।

यहां मेट्रो स्टेशन के यहां पर अंधेरे में ले जाकर गलत तरीके से टच किया। उसे रोका तो आरोपी ने शरीर पर दांतों से कांटा इसके बाद झाड़ियों में जबरदस्ती धमकाकर ले गया। यहां पर कहा कि अब आवाज सुनने कोई नही आएगा। आयुष ने इसके बाद छात्रा के साथ रेप किया।

बाद में उसे धमकाया कि अगर यह बात किसी को बताई तो ठीक नही होगा। बाद में बाइक पर बैठाकर बड़े गणपति पर छोड़कर चले गया। रात में छात्रा अपने घर पहुंची। जिसमें उसने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। देर रात छात्रा का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है।

नानी के पास रहने आई छात्रा से गांव के युवक ने किया रेप खंडवा से अपनी नानी के यहां रहने आई एक छात्रा के साथ उसके गांव के परिचित युवक ने दोस्ती कर रेप किया। आरोपी चार माह से उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था। छात्रा ने परेशान होकर अपनी नानी को घटना बताई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इलाके में रहने वाली 11 वी कक्षा की छात्रा ने बताया कि वह खंडवा की रहने वाली है, यहां पढ़ाई करने आई है। उसके गांव में रहने वाला अभिषेक भिलाला यहां रहता है। उससे कुछ माह से मोबाइल पर बात हो रही थी।

अभिषेक चार माह पहले उसकी कोचिंग के यहां आया। उसे अपने साथ बाइक पर ले गया। इसके बाद किराये के कमरे में ले जाकर जबरदस्ती करने लगा। इनकार करने पर उसने शादी की बात की। इसके बाद दो से तीन दोस्तों के रूम पर ले जाकर भी रेप किया। इसके बाद आरोपी बार-बार मिलने को लेकर दबाव डालने लगा। उसने कहा कि अगर नही मिलेगी तो उसे बदनाम कर देगा। परेशान होकर नानी को पूरी बात बताई। रविवार को पीड़िता थाने पहुंची और केस दर्ज कराया।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img