Sunday, October 18, 2026
22.5 C
Bhopal

दहेज में मांग रहे थे 5 लाख रुपए और कार

दहेज में कार और पांच लाख रुपए नहीं मिलने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे ससुराल से भगा दिया गया। जब समझाईश के बाद पति और ससुराली नहीं माने तब विवाहिता ने इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई। कोलारस थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मुरैना के रहने वाले पति, सास और जेठानी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

कोलारस थाना क्षेत्र के भटौआ गांव की रहने वाली 23 साल की मीना जाटव ने बताया कि उसकी शादी साल 2020 में मुरैना के बदरपुरा के रहने वाले आकाश जाटव से हुई थी। शादी में पिता कैलाश जाटव ने हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था।

कार और पांच लाख रुपए की मांग की करीब 6 माह तक ससुरालियों ने अच्छे से रखा। जनवरी 2021 से पति आकाश जाटव, सास कलाबाई जाटव एवं जेठानी पूनम जाटव दहेज के रूप में कार और पांच लाख रुपए की मांग करने लगे। इसके बाद उनके द्वारा लगातार प्रताड़ित किया गया। इसके कुछ माह में बाद वह अपने मायके आकर रहने लगी।

बाद में मायके वालों की समझाइश बाद पति उसे ससुराल ले गया था, लेकिन कुछ दिन बाद से फिर से कार और पैसों की मांग की जाने लगी। इसके बाद अक्टूबर में पति, सास और जेठानी की प्रताड़ना से परेशान होकर मायके आ गई थी। मीना ने बताया कि वह मायके में रह रही थी, लेकिन उसका पति लेने नहीं आया।

Hot this week

विदिशा: मेमू ट्रेन से 10 लाख चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9.45 लाख का सामान बरामद

​विदिशा: गंजबासौदा स्टेशन पर मेमू ट्रेन में यात्री के ऊपर...

Topics

विदिशा: मेमू ट्रेन से 10 लाख चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9.45 लाख का सामान बरामद

​विदिशा: गंजबासौदा स्टेशन पर मेमू ट्रेन में यात्री के ऊपर...

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.70 लाख और रिचार्ज के दौरान खाते से उड़े 51 हजार

​इंदौर: शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img