Thursday, July 2, 2026
27.7 C
Bhopal

इंदौर में भिखारियों की सूचना देने पर मिला इनाम

इंदौर को भिक्षामुक्त जिला बनाने के लिए भिक्षा लेने और देने पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही भिक्षावृत्ति की सूचना देने वालों को भी एक-एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। इंदौर को जल्द ही भिक्षावृत्ति मुक्त जिला घोषित किया जाएगा।

सोमवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने भिक्षावृत्ति की सूचना देने वाले छह नागरिकों आकाश पाराशर, आकाश नायक, तुषार गंगवानी, वशीम खान, जितेंद्र वर्मा तथा अंकित मालवीय को एक-एक हजार रुपए की सम्मान ‍निधि प्रदान की। इस निर्णय के संदर्भ में नागरिकों में उत्साह भी है। सूचना देने के लिए जारी मोबाइल नंबर पर 200 नागरिकों ने सूचनाएं प्रदान की। इसमें से 12 सूचनाएं सत्यापित हुई। इन सभी को एक-एक हजार रुपए मिलेंगे। इसमें से 6 नागरिकों को सम्मानित किया गया।

जिले में भिक्षावृत्ति प्रतिबंधित

पिछले दिनों प्रशासन ने इस संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया था। आदेशानुसार जिले में किसी भी प्रकार की भिक्षावृत्ति को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। भिक्षुओं को भिक्षा स्वरूप कुछ भी देना या उनसे किसी भी प्रकार के सामान को खरीदना भी प्रतिबंधित किया गया है। जो व्यक्ति भिक्षुओं को भिक्षा स्वरूप कोई भी सामान/वस्तु प्रदान करता है या देता है या इनसे कोई सामान खरीदता है तो उसके विरूद्ध भी इस आदेश के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 2 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक प्रभावशील रहेगा।

इस नंबर पर दें सूचना

शहर में कहीं कोई व्यक्ति भिक्षावृत्ति करते पाया जाता है तो इसकी सूचना महिला और बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी दिनेश मिश्रा के (मोबाइल नंबर 9691494951) पर दे सकते हैं। सूचना सत्यापन के दौरान जानकारी सही पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति को 1 हजार रुपए की राशि प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img