Friday, February 20, 2026
21.4 C
Bhopal

नाबालिग को बंधक बनाकर 3 दिन किया दुष्कर्म

खजूरी सड़क थाना क्षेत्र से 17 साल की किशोरी का अपहरण कर बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी ने तीन दिन तक लड़की को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी और उसका चाचा उस पर गांजा बेचने का दबाव बनाने लगे। इनकार करने पर मुख्य आरोपी पीड़िता को हलालपुर बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता और उसके परिवार खजूरी सड़क के एक फार्म हाउस की देखभाल करते हैं और वहीं रहते हैं। 21 सितंबर रात किशोरी लापता हो गई थी। अगले दिन नाबालिग ने परिजन को फोन कर कहा कि उसका अपहरण कर लिया गया है। यह लोग मुझे मार डालेंगे।

परिजन ने पुलिस को सूचना दी । इसके बाद परिजन ने कॉल किया तो नाबालिग ने बताया कि मेरे साथ मारपीट की जा रही है। यह लोग गांजा बेचने का दबाव बना रहे हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपी के चाचा ने भी उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मंगलवार को नाबालिग को हलालपुर बस स्टैंड के पास छोड़कर भाग गया। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को बताया कि वाजपेयी नगर ईदगाह हिल्स इलाके में रहने वाला शिव बहला-फुसलाकर उसे साथ ले गया और दुष्कर्म करता रहा। उसका चाचा उस पर गांजे बेचने का दबाव बनाने लगे। इंकार करने पर मारपीट करने लगे। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Hot this week

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...

भोपाल: अज्ञात वाहन की टक्कर से संघ प्रचारक की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल | राजधानी के ईटखेड़ी इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

भोपाल: इंडिगो के फ्लाइट मैनेजर ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

​भोपाल | परवलिया सड़क स्थित शांति एनक्लेव में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img