Saturday, June 27, 2026
24.3 C
Bhopal

भोपाल में बदमाश ने घर के बाहर खड़ी दो कारों में आग लगा दी

राजधानी भोपाल में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताज़ा मामला बैरागढ़ कला स्थित महाकाल कॉलोनी का है, जहां देर रात एक बदमाश ने घर के बाहर खड़ी दो कारों में आग लगा दी। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

फुटेज में एक युवक संदिग्ध अवस्था में कॉलोनी में प्रवेश करता दिखाई देता है। उसके हाथ में ज्वलनशील पदार्थ से भरा कोई डिब्बा भी नजर आ रहा है। कुछ ही देर बाद उसने वहां खड़ी दो गाड़ियों में आग लगा दी और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

सुनील विश्वकर्मा के घर के बाहर खड़ी बलेनो कार में आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची खजूरी थाना पुलिस ने आग पर काबू पाने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस संदिग्ध की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img