Friday, June 26, 2026
28.5 C
Bhopal

भोपाल में युवक को लाठी-डंडों से पीटा

भोपाल में 3 बदमाशों ने एक युवक पर सरेराह जानलेवा हमला किया। वे बेसुध होने तक युवक पर लाठी-डंडे बरसाते रहे। युवक सड़क पर पड़ा चीखता-चिल्लाता रहा।

वारदात हबीबगंज थाना इलाके में पॉश इलाके चार इमली में रविवार देर रात की है। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों के अलावा 3 और बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि ऋषि नगर निवासी रिंकू सिंह ड्राइवर है। रविवार दोपहर में उसका विवाद पांच नंबर इलाके में रहने वाले अजय, लखन और उनके साथियों से हो गया था, तब मौके पर मौजूद लोगों ने समझाइश देकर मामला शांत कराया था।

इसी रंजिश को लेकर रात में ​​​चार इमली के दुर्गा पेट्रोल पंप के सामने रिंकू सिंह को अजय, लखन और एक अन्य ने रोक लिया। उसे धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया।

लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने लगे। बदमाश रिंकू को इतनी बेरहमी से पीट रहे थे कि आसपास से गुजरने वाले लोग डर के कारण पास तक नहीं पहुंचे।

कुछ समय बाद राहगीरों ने हिम्मत दिखाई और बीच-बचाव करने उनके नजदीक पहुंचे। लोगों का जमावड़ा देख हमलावर मौके से भाग निकले।

पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

मामले में हबीबगंज पुलिस ने 6 आरोपियाें को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जहां वारदात की थी। सोमवार को पुलिस ने 5 नंबर स्टाफ से आरोपियों का जुलूस निकाला। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर केस वापस नहीं लेने पर उन्होंने युवक की पिटाई की थी।

देखिए, तस्वीरें

फरियादी युवक अस्पताल से डिस्चार्ज टीआई संजीव चौकसे के मुताबिक फरियादी को प्राथमिक इलाज के बाद आज सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं तीनों हमलावर पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों को आज दोपहर बाद कोर्ट पेश किया जाएगा।

केस में राजीनामा के बहाने बुलाया था बता दें फरियादी और आरोपियों के बीच पूर्व में भी झगड़ा हुआ था। इस मामले में भी फरियादी रिंकू सिंह भदौरिया है। इसी केस में राजीनामा के बहाने आरोपियों ने फरियादी को बुलाया। बातचीत के दौरान विवाद हो गया। कुछ देर बाद बदमाशों ने घेर कर रिंकू पर हमला किया।

Hot this week

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

Topics

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

सिरोंज: इलाज के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, भाजपा नेता व डॉक्टर पर केस दर्ज

​सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में एक निजी अस्पताल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img