Sunday, February 22, 2026
31.8 C
Bhopal

विधायक के भाई ने बेटे की हत्या की

उज्जैन में भाजपा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय ने अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने बेटे को 12 बोर की बंदूक से दो गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना माकड़ौन में सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है।

एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया- माकड़ौन तहसील के सुचाई गांव में मंगल मालवीय का बेटे अरविंद मालवीय (30) से जमीन और किराना दुकान के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी इतनी बढ़ी कि गुस्से में मंगल ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे अरविंद को गोली मार दी।

एक गोली सिर और दूसरी छाती पर लगने से अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। अरविंद शादीशुदा था, उसका एक बेटा है।

विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई हैं मंगल

आरोपी मंगल मालवीय पूर्व विधायक नागूलाल मालवीय के बड़े बेटे और घट्टिया से भाजपा के मौजूदा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई हैं। फिलहाल पुलिस मंगल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

अरविंद मालवीय का पिता मंगल से जमीन और रुपयों को लेकर विवाद हो गया था।

माकड़ौन में करीब सात बीघा जमीन को लेकर विवाद पुलिस के मुताबिक, आरोपी मंगल मालवीय के दो बेटे हैं। परिवार के पास माकड़ौन में करीब सात बीघा जमीन है। अरविंद बड़ा बेटा था। छोटे बेटे का नाम रविंद्र है।

ये भी पता लगा है कि पिता-बेटे के बीच देवास के सुनवानी गांव में भी पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

Hot this week

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...

Topics

भेल स्पोर्ट्स क्लब के पास जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

​भोपाल। शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल स्पोर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img