Friday, July 3, 2026
25.2 C
Bhopal

Moon Crossing The Earth: पृथ्वी से गुजर रहा था चंद्रमा, NASA का 6 साल पहले का वीडियो वायरल

Moon Crossing The Earth: खगोलशास्त्र शुरू से इन्सानों का प्रिय विषय रहा है। इसके जरिए दूसरे ग्रहों की स्थिति पर नजर रखी जाती है और वहां की रोचक जानकारी हासिल की जाती है। ताजा खबर यह है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चंद्रमा को धरती का चक्कर लगाते हुए दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे फर्जी बता रहे हैं, लेकिन यह वीडियो वास्तविक है और 6 साल पुराना है। यह वीडियो 2015 में डीप स्पेस जलवायु वेधशाला (डीएससीओवीआर) पर लगे कैमरे से लिया गया था। वीडियो की खूबी यह है कि इसमें चंद्रमा का अंधेरा पक्ष (डार्क साइड) दिखाई दे रहा है।

चंद्रमा का ‘डार्क साइड’ अक्सर चंद्रमा के उस हिस्से के लिए उपयोग किया जाता है जो पृथ्वी से दूर होता है। इसकी तस्वीरें लेना बहुत मुश्किल है। खगोलशास्त्रीयों के मुताबिक, ज्वारीय लॉकिंग नामक घटना के कारण पृथ्वी से ‘दूर की तरफ’ नहीं देख सकते हैं। Nasa के DSCOVR का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन (NOAA) के लिए सौर हवाओं की निगरानी करना है। इस उपग्रह में NASA का अर्थ पॉलीक्रोमैटिक इमेजिंग कैमरा (EPIC) भी है, जिसने यह वीडियो बनाया है और तस्वीरें भी उपलब्ध करवाई हैं। यह चार-मेगापिक्सेल सीसीडी कैमरा और टेलीस्कोप पृथ्वी पर लगातार नजर बनाए रखता है। यह हर दिन 13-22 फोटो लेता है।

Hot this week

भोपाल: शहर के प्रमुख चौराहों से हटेगी जाम की समस्या, प्रशासन सख्त

​भोपाल। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने...

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

इंदौर में महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ व धमकी के तीन मामले, पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं और...

Topics

भोपाल: अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 6 कोचिंग संस्थान सील

​भोपाल। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के कोचिंग...

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; केस दर्ज

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला कलाकार (सिंगर)...

भोपाल: पेड़ से गिरे युवक की हालत गंभीर, 12 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

​भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित आरिफ नगर...

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img