Thursday, October 22, 2026
26.2 C
Bhopal

मुरैना कलेक्टर ने तहसीलदार पर लगाया जुर्माना

मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना ने बानमोर के तहसीलदार महेश सिंह कुशवाहा पर 10500 का अर्थ दंड लगाया है। यह अर्थ दंड लोक सेवा गारंटी पोर्टल पर आवेदनों का समय सीमा पर निराकरण न करने पर लगाया है। यह अर्थ दंड शुक्रवार को लगाया गया है।

बता दें कि, लोकसेवा गारंटी पोर्टल पर 5 सितम्बर 2024 की रिपोर्ट के अनुसार एक आवेदन समय-सीमा से बाहर हो गया था, जिसका निराकरण तहसीलदार बानमौर कुशवाहा द्वारा नियत दिनांक तक नहीं किया। कलेक्टर ने इसे लोकसेवा गारंटी अधिनियम 2010 का उल्लंघन माना है। अधिनियम की धारा 7(1)(क) के प्रावधानों के अनुसार तहसीलदार बानमौर पर सेवा में विलंब के कारण प्रति प्रकरण पर 500 रुपए दंडित किया है। आवेदक को प्रति आवेदन की दर से भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...

भोपाल: जहांगीराबाद थाना परिसर में खड़े कंडम वाहनों में लगी आग, 4-5 गाड़ियां जलकर खाक

भोपाल: गुरुवार दोपहर भोपाल के जहांगीराबाद थाना परिसर में...

Topics

शादी का झांसा देकर होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर: सिरौल थाना क्षेत्र के कलारी चौराहा स्थित एक होटल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img