Monday, March 30, 2026
27.1 C
Bhopal

बेटे के घर छोड़ने से दुखी मां ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में रहने वाली महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बेटों के अलग होने से दुखी होकर महिला ने यह कदम उठाया है। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार देर रात की है। गुरुवार दोपहर पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है।

पुलिस के मुताबिक आशा बाई पति गेंदालाल यादव (47) प्रवेश नगर मालीखेड़ी गृहिणी थीं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। चारों बच्चों की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे मां-पिता से अलग अपने परिवार के साथ रहने लगी थे। इस बात से महिला दुखी थी।

छोटे बेटे ने 2 नवंबर को छोड़ दिया था घर

मृतका के छोटे बेटे संजय यादव ने बताया कि बीते 28 अक्टूबर को मां और मेरे बीच विवाद हो गया था। वे कुछ सामान मंगा रही थीं, मैंने सामान लाने से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर मां ने फटकार लगाई, मैंने गुस्से में 2 नवंबर को घर छोड़ दिया। पत्नी बच्चों के साथ किराए के मकान में रहने लगा।

दो दिन पहले आखिरी बार मां से की थी मुलाकात

बेटे के घर छोड़ने के बाद मां दुखी थी, दो दिन पहले उनसे मुलाकात करने गया था। तब मां ने बोला कि इतने बड़े घर में मन नहीं लगता, सूना हो गया है घर। बच्चों को मेरे पास छोड़ दो, मैंने बताया कि काम के सिलसिले में इछावर जा रहा हूं, वहां से आने के बाद छोड़ दूंगा। बुधवार रात को पिता ने मां की मौत की सूचना दी। घर पहुंचा तो उनकी लाश देखी।

खर्च के पैसों को लेकर होता था विवाद

बेटे ने बताया कि शादी के बाद पत्नी और फिर बच्चों का खर्च बढ़ गया था। मैं घर में मासिक खर्च को नियमित रूप से नहीं दे रहा था। इसी बात से मां नाराज थीं और फटकार लगाती थीं। इस बात पर उनसे विवाद हो जाता था। वहीं पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img