Saturday, June 27, 2026
29.7 C
Bhopal

लिव इन पार्टनर से झगड़ा हुआ स्विमिंग कोच छठी मंजिल से कूदी मौत

इंदौर में छठी मंजिल से कूदकर 33 वर्षीय महिला स्विमिंग कोच ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और महिला के लिव-इन पार्टनर को हिरासत में ले लिया है।

राऊ पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात करीब 1 बजे राऊ इलाके के बायपास पर पलाश परिसर की है। स्थानीय लोगों ने नीचे स्विमिंग कोच निकिता कजरिया का शव देख कर तत्काल पुलिस को सूचना दी। एसपी कृष्णा लालचंदानी और टीआई राज राठौर शामिल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।

पुलिस ने बताया कि निकिता 10 साल से असीम राजन नाम के युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। वे इसी फ्लैट में किराए पर रहते थे। पुलिस ने देर रात निकिता के साथी असीम राजन को हिरासत में ले लिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस निकिता के दोस्तों और परिवार से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि क्या वह किसी तनाव या विवाद से गुजर रही थी।

फ्लैट में सिलेंडर खुला मिला डीसीपी कृष्णा लालचंदानी ने बताया कि निकिता कजरिया और असीम राजन की पहले शादी हो चुकी थी। दोनों अपने पहले साथी को छोड़कर लिव-इन में रह रहे थे। बुधवार को किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ, जिसके बाद निकिता काफी नाराज हो गई।

मौके का निरीक्षण करने पर पता चला कि उसने पहले सिलेंडर खोलकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन इसमें वह सफल नहीं हुई। इसके बाद बालकनी से कूद गई। असीम राजन ग्वालियर का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

Topics

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

सिरोंज: इलाज के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, भाजपा नेता व डॉक्टर पर केस दर्ज

​सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में एक निजी अस्पताल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img