आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

पूर्व IAS मोती सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन:भोपाल गैस कांड के समय थे कलेक्टर

भोपाल गैस कांड के समय भोपाल कलेक्टर रहे और सीनियर आईएएस अफसर मनीष सिंह के पिता मोती सिंह का बुधवार को निधन हो गया। सख्त आईएएस अफसरों में गिने जाने वाले मोती सिंह लंबे समय से बीमार थे। राजधानी के बंसल अस्पताल में बुधवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को दोपहर बाद भदभदा विश्राम घाट पर किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

87 वर्षीय मोती सिंह लंबे समय से बीमार थे। 29 फरवरी 2024 से बंसल हॉस्पिटल में उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। अपने कार्यकाल के दौरान सिंह सख्त अधिकारी के रूप में पहचाने जाते थे। वे भोपाल गैस कांड के समय शहर के कलेक्टर थे और आईएएस सेवा से 1995 में रिटायर हुए थे। सात मार्च को सीनियर एमआईजी नं. 1, अंकुर कॉलोनी, शिवाजी नगर से दोपहर बाद करीब तीन बजे अंतिम यात्रा भदभदा विश्राम घाट रवाना होगी। सिंह के निधन पर आईएएस एसोसिएशन समेत अन्य समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770