Saturday, November 14, 2026
17.1 C
Bhopal

मंदसौर में गांधीसागर डैम के 3 गेट खुले

मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में शुक्रवार शाम से बारिश का दौर जारी है। मंदसौर में गांधीसागर डैम फुल वाटर लेवल हो चुका है। शनिवार सुबह से डैम के तीन गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। बांध के कैचमेंट एरिया में 94500 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। जिसके कारण बांध का जलस्तर 1311.18 फीट पर पहुंच गया है।

विदिशा जिले के ग्यारसपुर में शुक्रवार रात नदी के तेज बहाव में तीन युवक बह गए। इनमें से दो को बचा लिया गया जबकि एक लापता है। तीनों युवक पिकअप वाहन से कस्बा बागरोद से दूध लेकर बर्री धमनोदा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नदी के रपटे पर पानी के तेज बहाव में गाड़ी फंस गई। युवक गाड़ी से उतरकर रपटा पार करने की कोशिश कर रहे थे।

ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से दो युवकों को बचा लिया जबकि 21 वर्षीय लालू कुशवाहा बह गया। एसडीईआरएफ की टीम उसे तलाश रही है। ग्यारसपुर तहसीलदार सौरव मालवीय, नायब तहसीलदार राजेंद्र सेन और हैदरगढ़ थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह भी मौके पर हैं। आगर मालवा में तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया है। जिले के सुसनेर में घरों में पानी घुसने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, शिवपुरी, गुना और निवाड़ी में अगले 24 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर में बूंदाबांदी के आसार हैं। भोपाल में सुबह से धूप खिली है।

एमपी के 23 जिलों में बारिश हुई

प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। 23 जिलों में पानी गिरा। भोपाल में दोपहर बाद मौसम बदला और तेज बारिश होने लगी। खजुराहो-टीकमगढ़ में 1 इंच पानी गिर गया। वहीं, नर्मदापुरम में पौन इंच बारिश हो गई।

टीकमगढ़, मंदसौर, नर्मदापुरम, गुना, छिंदवाड़ा, मंडला, नौगांव, रीवा, सागर, सिवनी, सीधी, उमरिया, मलाजखंड, बैतूल, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, पचमढ़ी में भी पानी गिरा। बारिश होने की वजह से मंदसौर की मंडी में रखी सोयाबीन की फसल भीग गई।

Hot this week

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, 2 से 4 रुपए तक बढ़े दाम

​भोपाल। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...

दीपावली मनाने गांव गए बिल्डर के सूने मकान में बड़ी चोरी, 33.45 लाख का माल ले उड़े नकाबपोश

भोपाल। एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों...

Topics

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img