Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

इंजेक्शन से 17 नवजातों के शरीर पर आए फफोले

नीमच जिला अस्पताल में एक दिन पहले जन्मे 17 बच्चों की तबीयत एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ गई। बच्चों को बुखार, उल्टी और शरीर में फफोले आ गए। शिशु वार्ड में हड़कंप मच गया। पुलिस और अस्पताल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया।

तबीयत बिगड़ने पर 6 बच्चों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। 3 बच्चों के परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। बाकी के सभी बच्चे शिशु वार्ड में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि सभी की स्थिति सामान्य है। पुलिस ने एंटीबायोटिक इंजेक्शन जब्त कर लिए हैं।

जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में शुक्रवार रात 8 बजे बाद ड्यूटी पर आए नर्सिंग स्टाफ ने भर्ती सभी 26 बच्चों को ठंड व कपकपी के लिए

सेफ्ट्रिएक्सोन इंजेक्शन लगाया था। थोड़ी देर बाद ही कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद एडीएम लक्ष्मी गामड़, एसडीएम ममता खेड़े, तहसीलदार संजय मालवीय, सिविल सर्जन महेंद्र पाटिल और टीआई पुष्पा चौहान पुलिस बल के साथ पहुंची।

50 वायल का नया बॉक्स खोलकर लगाए इंजेक्शन नीमच एसडीएम लक्ष्मी गामड़ ने कहा, ड्यूटी स्टाफ ने सेफ्ट्रिएक्सोन इंजेक्शन के 50 वायल का बॉक्स खोलकर बच्चों को इंजेक्शन लगाया। सभी बच्चे एक दिन पहले जन्मे हैं। ये एंटीबायोटिक इंजेक्शन सुबह-शाम दिया जाता है। आशंका है कि इंजेक्शन के नए बॉक्स में रखे वायल में गड़बड़ी हो सकती है। यह जांच के बाद ही कंफर्म हो पाएगा। इंजेक्शन के सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img