Friday, June 19, 2026
30.2 C
Bhopal

बिहार की लड़की से जबलपुर में दुष्कर्म

जबलपुर में 17 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की बिहार की रहने वाली है। घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने शनिवार को ऑटो ड्राइवर और महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला सीधी की रहने वाली है। घटना शुक्रवार को पनागर थाने के देवरी गांव के पास की है।

जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले लड़की बिहार से अपने घर में बिना बताए ट्रेन में बैठकर मुंबई जा रही थी। वह काम की तलाश में निकली थी। शुक्रवार सुबह कटनी स्टेशन में नाबालिग की मुलाकात सीधी की रहने वाली 34 साल की महिला से हुई। कुछ देर में दोनों के बीच बात होने लगी। लड़की ने महिला को घर में पैसों की दिक्कत बताई।

लड़की ने महिला को बतायाा कि माता-पिता का काम भी नहीं चल रहा है, इसलिए काम करने मुंबई जा रही है। इस बीच महिला ने लड़की से कहा कि जबलपुर में भी काम मिल सकता है। मैं भी वहीं जा रही हूं। चाहो तो साथ में चल सकती हो। लड़की बातों मे आ गई। महिला के साथ जबलपुर रेलवे स्टेशन में उतर कर ऑटो से तीन पत्ती चौक पहुंची। यहां उनकी मुलाकात ऑटो चालक पनागर देवरी निवासी अनुष केवट से हुई।

पनागर पुलिस के मुताबिक दोनों के पास पैसे नहीं थे। इस पर वह अनुष केवट से जबलपुर में काम को लेकर बात करने लगी। लड़की को भूख भी लगी थी। ऑटो चालक अनुष खाना खिलाने की बात कहकर देवरी स्थित अपने घर ले गया। यहां लड़की को खाना खिलाया। इसके बाद पनागर में काम दिलाने के बहाने दोनों को ले गया। रास्ते में देवरी के पास अनुष ने ऑटो रोका।

महिला को वहीं छोड़कर थोड़ी देर में आने की बात कहकर चला गया। इसके बाद सुनसान जगह ले जाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला ऑटो में बैठी रही। बाद में आरोपी किशोरी को वहीं पर छोड़कर भाग गया, जबकि महिला भी चली गई।

लोगों से पूछते-पूछते थाने पहुंची लड़की

वारदात के बाद लोगों से पूछते-पूछते लड़की पनागर थाने पहुंची। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार रात ही पुलिस ने आरोपी अनुष केवट और महिला को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने बताया कि महिला को सहआरोपी बनाया गया है। अनुष केवट क्षेत्र का शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में मारपीट, अवैध वसूली, एक्सीडेंट, धमकाने के 12 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img