Sunday, April 26, 2026
38.1 C
Bhopal

रेपिस्ट की बहन का ह्यूमन ट्रैफिकिंग कनेक्शन

भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में रहने वाली 5 साल की बच्ची से रेप और मर्डर करने वाले आरोपी की बहन चंचल का ह्यूमन ट्रैफिकिंग कनेक्शन सामने आया है। 35 वर्षीय इस महिला के मोबाइल में कई लड़कियों की तस्वीर मिली हैं।

जिस बिल्डिंग में वो रहती है, वहां के लोगों का कहना है कि लड़कियों से शादी कराने के लिए वह कुंवारे लड़कों की तलाश करती थी। इसके बाद दो से ढाई लाख रुपए में सौदा कर शादी कराती थी। उसने मल्टी में रहने वाले कई लड़कों को ये ऑफर दिया था। उन्हें लड़कियों के फोटो भी भेजे थे।

5 साल की मासूम के रेप और मर्डर की जांच में जुटी पुलिस अलग से इस एंगल की जांच कर रही है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा का कहना है कि जब तक बच्ची का शव बरामद नहीं हुआ था तब तक पुलिस ह्यूमन ट्रैफिकिंग एंगल पर ही मामले की जांच कर रही थी।

चंचल ने शादी के लिए कई नाबालिग बच्चियों के फोटो भी भेजे

26 सितंबर को मासूम की लाश जिस फ्लैट से बरामद की गई थी वो चंचल की मां बसंती का है। उस वक्त फ्लैट पर चंचल ही मौजूद थी। पुलिस ने सबसे पहले चंचल को गिरफ्तार किया। इसके बाद बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने उसकी करतूतों का खुलासा किया।

इसी मल्टी में रहने वाले शुभम ने बताया, परिसर में मेरी दुकान है। एक दिन दुकान पर बैठा था, तभी चंचल ने मेरे मोबाइल पर कई लड़कियों के फोटो भेजे। मुझसे कहा कि भैया आपके किसी दोस्त की शादी नहीं हो रही है, तो उसकी शादी करवा देंगे। उसे लड़की वालों को ढाई लाख रुपए देना पड़ेंगे।

शुभम ने बताया कि जो फोटो भेजे थे उनमें कई नाबालिग लड़कियां थीं। मैंने जब उससे इस बारे में पूछा तो कहने लगी कि लड़की के परिजन को कोई एतराज नहीं है। हालांकि, मेरे कोई दोस्त कुंआरे नहीं थे तो बात आगे बढ़ नहीं सकी।

मल्टी के लोग बोले- उससे राजस्थान के लोग मिलने आते थे

चंचल के बारे में एक और चौंकाने वाली बात ये सामने आई है कि उसने एक साल के अंदर मल्टी परिसर में ही तीन फ्लैट बदले हैं। मल्टी के लोगों का कहना है कि उसकी हरकतें ऐसी थी, जिससे मकान मालिक परेशान हो जाते थे। महिलाओं ने ये भी बताया कि चंचल के ज्यादातर रिश्तेदार राजस्थान में हैं। उसकी छोटी बहन की शादी भी राजस्थान में हुई है।

छोटी बहन रेणु भी इसी मल्टी में रहती है, लेकिन उसका चंचल और मां बसंती से कोई संबंध नहीं था। मल्टी की रहने वाली महिलाएं उसके चाल-चलन को लेकर कहती है कि उसका व्यवहार नाम के मुताबिक ही है। उसके यहां राजस्थान से अक्सर लोग आते रहते थे। उसने कई लड़कियों की शादी राजस्थान में कराई है।

एक महिला ने तो यहां तक दावा किया कि वह लड़कियों को बेचती है। उनसे पूछा कि वो ऐसा कैसे कह सकती है तो बोली कि राजस्थान से जो लड़कियां उससे मिलने आई थी उनसे बातचीत में पता चला।

रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी चंचल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी। उसने इंस्टाग्राम पर कई रील्स अपलोड की है। साथ ही उन लड़कियों के फोटो भी अपलोड हैं, जिनकी शादी कराने के लिए वह कुंवारों से सौदा करती थी। चंचल के ह्यूमन ट्रैफिकिंग एंगल को लेकर भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने कहा कि अभी कोई पीड़ित सामने नहीं आया है, जो ये बता सके कि चंचल ने पैसे लेकर उसकी शादी कराई है। पुलिस को चंचल का अतीत खंगालने के निर्देश दिए हैं। आगे जो भी तथ्य सामने आएगा, उसके अनुरूप कार्रवाई होगी।

कमिश्नर बोले- कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे

शाहजहांनाबाद पुलिस ने बच्ची के अपहरण मामले में रेप, हत्या, साजिश रचने, पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई है। पुलिस कमिश्नर मिश्रा के मुताबिक एसआईटी को विवेचना में लगाया गया है। हमारी कोशिश होगी कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएं। जिससे आरोपियों को जल्दी सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि जिस तरह का कृत्य अतुल ने किया है, इससे उसे फांसी से कम की सजा नहीं होगी। वहीं शव छिपाने में उसका साथ देने वाली मां-बेटी को भी आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।

अतुल का पैर फ्रैक्चर, गिरफ्तारी से भागने की कोशिश की

पांच साल की बच्ची के साथ रेप व मर्डर के आरोपी अतुल निहाले को पुलिस ने इटारसी के पास से गिरफ्तार किया था। वह इटारसी से ट्रेन पकड़कर भागने वाला था। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन वह गिर पड़ा। उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है।

27 सितंबर को पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने अतुल की रिमांड मंजूर करते हुए पुलिस को सौंप दिया। वहीं, मां-बेटी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस को अतुल के वारदात के समय पहने गए कपड़े, बैडशीट वगैरह जब्त करना है।

पीएम रिपोर्ट से खुलासा बच्ची की मौत ज्यादा खून बहने की वजह से

पांच साल की मासूम की डिटेल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। इस रिपोर्ट से पता चला है कि बच्ची की मौत ज्यादा खून बहने से हुई है। दरअसल, आरोपी अतुल ने बच्ची के साथ रेप कर उसका गला दबाया था, ताकि वह इसके बारे में किसी को बता न सके। मगर, उस समय बच्ची ने दम नहीं तोड़ा था, बल्कि वह बेहोश हो गई थी। आरोपी ने उसी हालत में उसे कपड़े में लपेटकर बिस्तर के नीचे छिपा दिया था। रेप करने की वजह से बच्ची के प्राइवेट पार्ट से बहुत ज्यादा खून​​​ बहा, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई।

Hot this week

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

Topics

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img