Saturday, October 10, 2026
33.8 C
Bhopal

MP Board 10th-12th Exam: मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं की 18 से होगी शुरू

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की बारहवीं बोर्ड परीक्षा गुरुवार से और दसवीं की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो रही है। मंगलवार को बाकी बचे हुए केंद्रों के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण किया गया। केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्षों ने गोपनीय सामग्री समन्वयक केंद्र से प्राप्त कर थानों में जमा कर दी। प्रदेश में 3861 परीक्षा केंद्रों पर करीब 17 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

राजधानी में 104 केंद्रों पर करीब 56 हजार विद्यार्थी

राजधानी में 104 केंद्रों पर करीब 56 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से एक बजे के बीच आयोजित की जाएगी। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर करीब डेढ़ घंटा पहले पहुंचना होगा। सभी को परीक्षा केंद्र में सुबह 8.30 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षा कक्ष में 9.45 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह दिशा-निर्देश मंडल ने जारी किए हैं।

10 मिनट पहले विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका और पांच मिनट पहले प्रश्न पत्र

परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पहले विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका और पांच मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन के साथ थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा सभी के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है।

विद्यार्थी क्या करें

– अपने दिमाग को आराम दें और तनाव में ना रहें।

– परीक्षा के गैप में खुद द्वारा बनाए गए नोट्स को दोहरा लें।

– रात में भरपूर नींद लें।

– घर का ही खाना खाएं।

– परीक्षा के दिन सादा भोजन और फल लें।

– योग और प्रणायाम करें।

– खुद पर विश्वास रखें।

काउंसलर मनीषा आनंद के टिप्स

Hot this week

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

स्कूल का प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के एवज में 25 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

​खंडवा: जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग किस तरह अपने अधिकारों...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

Topics

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img