Wednesday, October 21, 2026
24.8 C
Bhopal

MP Reservation in Pomotion: पदोन्नति में आरक्षण मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में अब 30 मार्च से

MP Reservation in Pomotion: भोपाल (राज्य ब्यूरो)। पदोन्नति में आरक्षण मामले की सुनवाई एक बार फिर शुरू हो रही है। सुप्रीम कोर्ट 30 मार्च से सुनवाई शुरू कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल में फैसला आ जाएगा। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार, अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के कर्मचारी कोर्ट में अपना-अपना पक्ष रखेंगे। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट में मई 2016 से प्रदेश के कर्मचारियों को लेकर पदोन्नति में आरक्षण का मामला लंबित है इसलिए कर्मचारियों की पदोन्नति पर रोक लगी है। इस अवधि में करीब 80 हजार कर्मचारी बगैर पदोन्नति सेवानिवृत्त हो गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में पदोन्नति में आरक्षण मामले में फैसला सुनाते हुए मुद्दे तय कर दिए हैं। अब इन्हीं मुद्दों को आधार बनाकर केंद्र और राज्यों की सरकार पदोन्नति को लेकर निर्णय लेंगी। केंद्र सरकार के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई शुरू कर चुका है, जबकि मध्य प्रदेश के प्रकरण में सुनवाई 30 मार्च से शुरू हो रही है। इस दौरान मध्य प्रदेश का डाटा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके विश्लेषण के बाद प्रदेश के संदर्भ में फैसला आएगा। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के डाटा को लेकर जो पैमाना तय किया है, उसके हिसाब से मध्य प्रदेश की पूरी तैयारी है।

आइसीपी केशरी होंगे सेवानिवृत्त, मनोज गोविल होंगे पदोन्‍नत

– विशेष महानिदेशक अरुणा मोहन राव भी इसी माह होंगी सेवानिवृत्त

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। इस माह प्रदेश के दो बड़े अधिकारी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। 1988 बैच के आइएएस अधिकारी अपर मुख्य सचिव आइसीपी केशरी और विशेष महानिदेशक अरुणा मोहन राव 31 मार्च को सेवानिवृत्त होंगे। केशरी के सेवानिवृत्त होने पर 1991 बैच के अधिकारी प्रमुख सचिव वित्त मनोज गोविल अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत होंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अलका उपाध्याय को छोड़कर 1990 बैच के सभी अधिकारी अपर मुख्य सचिव बन चुके हैं। उपाध्याय अक्टूबर 2016 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, इसलिए 1991 बैच के अधिकारी मनोज गोविल को पदोन्‍नत होने का मौका मिलेगा। वहीं, 2008 बैच के अधिकारी शमीमउद्दीन भी सेवानिवृत्त होंगे। उधर, विशेष महानिदेशक अरुणा मोहन राव के सेवानिवृत्त होने से जो पद रिक्त होगा, उस पर परिवहन आयुक्त मुकेश कुमार जैन पदोन्नत होंगे।

Hot this week

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...

Topics

भोपाल: जेपी अस्पताल के तीन डॉक्टर वेतन और स्टाइपेंड न मिलने पर भूख हड़ताल पर बैठे, जूडा का समर्थन

​भोपाल: शहर के जयप्रकाश जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में प्रशासनिक...

विदिशा में पुलिस स्मृति दिवस: शहीद 154 पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

​विदिशा, 21 अक्टूबर: बुधवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img