Monday, May 11, 2026
31.1 C
Bhopal

MP Weather Alert: लगातार बदल रहा हवा का रुख, जबलपुर और शहडोल संभाग में हल्‍की बारिश की संभावना

उत्तर भारत में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इस वजह से हवाओं का रुख लगातार बदल रहा है। इस वजह से जहां तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है, वहां पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में भी एक गहरा अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बौछारें पड़ रही हैं। शनिवार को छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, नरसिंहपुर, डिंडोरी, अनूपपुर, बैतूल जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश के शेष क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य रहा। यह गुरुवार के अधिकतम तापमान 32.9 डिग्रीसे. की तुलना में 1.2 डिग्रीसे. कम रहा। न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। यह भी सामान्य रहा। साथ ही गुरुवार के न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्रीसे. के मुकाबले 0.2 डिग्रीसे. अधिक रहा। साहा के मुताबिक दोपहर तक हवा का रुख उत्तरी बना रहने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

उत्तर भारत में नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। इसके असर से उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात भी बना हुआ है। इसके अतिरिक्त बंगाल की खाड़ी में एक गहरा अवदाब का क्षेत्र भी बना हुआ है। इन तीन मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने के कारण जहां हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है, वहीं बंगाल की खाड़ी से हवाओं के साथ नमी भी आ रही है।

जिसके चलते जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है। इन क्षेत्रों में शनिवार को भी वर्षा होने की संभावना है। उधर शनिवार को जम्मू कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ एवं इसके असर से राजस्थान पर बने चक्रवात के समाप्त होने के आसार हैं। शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इस वजह से अभी तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना रह सकता है।

Hot this week

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

पानी की किल्लत से फूटा जनता का गुस्सा, निगम दफ्तर के बाहर फोड़े मटके

​भोपाल। राजधानी के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में पिछले एक...

हथाईखेड़ा डेम में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​भोपाल। राजधानी के हथाईखेड़ा डेम में सोमवार सुबह उस...

भोपाल में पति का मोटापा बना तलाक की वजह

भोपाल। राजधानी के एक हैरान कर देने वाले मामले...

Topics

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

पानी की किल्लत से फूटा जनता का गुस्सा, निगम दफ्तर के बाहर फोड़े मटके

​भोपाल। राजधानी के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में पिछले एक...

हथाईखेड़ा डेम में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​भोपाल। राजधानी के हथाईखेड़ा डेम में सोमवार सुबह उस...

भोपाल में पति का मोटापा बना तलाक की वजह

भोपाल। राजधानी के एक हैरान कर देने वाले मामले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img