Thursday, April 2, 2026
25.6 C
Bhopal

प्रेस्टीज कॉलेज से नगर निगम ने वसूले 24.29 लाख रुपए:बिना अनुमति के शहर में लगाए थे विज्ञापन

ग्वालियर नगर निगम के राजस्व विभाग ने प्रेस्टीज कॉलेज प्रबंधन से अवैध ढंग से विज्ञापन लगाने पर 24 लाख 29 हजार 107 रुपए पेनल्टी वसूल की है। कॉलेज प्रबंधन ने नगर निगम की प्रॉपर्टी पर बिना अनुमति के विज्ञापन लगाए थे। जिसको संज्ञान में लेकर नगर निगम के राजस्व विभाग ने नोटिस जारी किया था। जिसके बाद जुर्माना लगाया था। बुधवार को कॉलेज प्रबंधन ने जुर्माना की राशि और पेनल्टी नगर निगम के राजस्व विभाग में जमा की है।

उपायुक्त राजस्व सुनील चौहान ने बताया कि अवैध रूप से बिना अनुमति के विज्ञापन करने वालों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। कुछ समय पहले नगर निगम को सूचना मिली थी कि नगर निगम की प्रॉपर्टी और एरिया में प्रेस्टीज कॉलेज ने विज्ञापन लगाए हैं।

जांच में सामने आया कि इन विज्ञापन को करने के लिए न तो प्रेस्टीज कॉलेज प्रबंधन ने नगर निगम से अनुमति ली थी और न ही कोई वैधानिक प्रक्रिया का पालन किया है। साथ ही कोई शुल्क भी अदा नहीं किया गया है। जिससे नगर निगम को राजस्व क्षति हुई थी।

इसके बाद बाद नगर निगम के राजस्व विभाग ने प्रेस्टीज कॉलेज पर 24 लाख 29 हजार 107 रुपए जुर्माना की कार्रवाई की थी। जिसके बाद बुधवार को प्रेस्टीज कॉलेज ने नगर निगम को यह जुर्माना भर दिया है।

अवैध विज्ञापन पर लगातार होगी कार्रवाई

इस मामले में उपायुक्त राजस्व विभाग नगर निगम सुनील चौहान ने बताया कि आयुक्त नगर निगम अमन वैष्णव के निर्देश पर लगातार अवैध होडिंग्स, बैनर व अन्य विज्ञापन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Hot this week

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

Topics

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img