Monday, April 13, 2026
35.3 C
Bhopal

पत्नी का 35 लाख का बीमा कराया, फिर हत्या कराई

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में कर्ज के जाल से बाहर निकलने के लिए पति ने खतरनाक साजिश रची। उसने पहले पत्नी का बीमा करवाया, फिर 5 लाख की सुपारी देकर बदमाशों से उसकी हत्या करा दी। इससे पहले कि आरोपी बीमा की रकम हासिल कर पाता, पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

राजगढ़ के एडिशनल SP मनकामना प्रसाद ने बताया कि राजगढ़ के कुरावर जोड़ में 26 जून को पूजा मीणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला है कि साजिश रचने वाला उसका पति बद्रीप्रसाद मीणा है। उसने न केवल शातिराना अंदाज में पूजा की हत्या करवाई, बल्कि मौसेरे भाइयों को इस मामले में फंसाने की भी कोशिश की।

आरोपी पर 40 से 50 लाख का कर्ज है
बद्रीप्रसाद पर 40 से 50 लाख रुपए का कर्ज था। उसने अपनी पत्नी पूजा का 35 लाख रुपए का बीमा कराया। इसके बाद बीमा की राशि हासिल करने के लिए पत्नी की हत्या की साजिश रची। हत्या के लिए गोलू मीणा, शाकिर शाह और हुनरपाल सिंह को 5 लाख रुपए में पत्नी की सुपारी दे दी। तीनों ने गोली मारकर पूजा की हत्या कर दी।

यूट्यूब पर बीमा रकम पाने के तरीके खोजे
आरोपी ने बीमा की रकम जल्द पाने के तरीके खोजने के लिए गूगल और यूट्यूब पर वीडियो सर्च किए थे। वह जानना चाहता था कि किन हालातों में पैसा जल्दी मिल जाता है। खास बात ये है कि सुपारी के 5 लाख रुपए का इंतजाम भी आरोपी ने उधार लेकर ही किया था। पुलिस ने बद्रीप्रसाद और हुनरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गोलू और शाकिर फरार हैं। ये दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं।

Hot this week

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img