आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

इंदौर में मामी के प्यार में मामा का मर्डर, 6 साल के बच्चे ने किया खुलासा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इंदौर के विदुर नगर में एक दिन पहले मिले रूपसिंह राठौर (बंजारा) के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कहा कि रूपसिंह का मर्डर किया गया था। इसमें उसका भांजा शुभम भी शामिल था। पुलिस ने भांजा सहित हत्या में शामिल चार दोस्तों को हिरासत में लिया है। हत्याकांड का खुलासा मृतक के छह साल के बेटे ने किया।

हत्या के पीछे की वजह शुभम और मृतक की पत्नी पूजा यानी मामी से प्रेम-प्रसंग बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने रूपसिंह की पत्नी को हिरासत में नहीं लिया है। इधर, रूपसिंह का शव परिवार के लोग बैतूल ले गए हैं। यहीं अंतिम संस्कार होगा। साथ में पुलिस की टीम भी रवाना हुई है। मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।

द्वारिकापुरी पुलिस ने बताया कि जिस समय शव मिला तब एक्सीडेंट केस लग रहा था। डॉक्टर ने भी पोस्ट मार्टम में एक्सीडेंट से मौत होना माना था। गुरुवार को पड़ताल शुरू की। मृतक के रिश्तेदारों सहित उसके छह साल के बेटे से पूछताछ की।

बेटे ने पुलिस को ऐसे क्लू दिए कि तब क्लियर होने लगा कि यह एक्सीडेंट नहीं मर्डर है। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर सिर में पत्थर मारे। फिर हत्या को हादसा बताने के लिए शव मृतक रूप सिंह को एक्टिवा सहित एक किमी दूर फेंक आए।

दूसरी ओर रिश्तेदारों के बीच भी मर्डर की चर्चा चल रही थी। खुफिया विभाग को एक्टिव किया गया। उनके सामने पूजा चरित्र से जुड़ी कई बातें सामने आई। खुफिया विभाग के सिपाहियों ने पूरा इनपुट टीआई अनिल गुप्ता को दिया। उन्होंने एडीसीपी अभिनव विश्वकर्मा और एसीपी को पूरी जानकारी दी।

इधर, मर्डर के पहले आरोपी भांजे शुभम ने अपनी सोशल मीडिया आईडी पर स्टेटस डाला था कि मेरा इश्क औरों जैसा नहीं है, अकेले रहेंगे पर तेरे ही रहेंगे।’

देवर-जेठ पर आरोप लगाती रही पत्नी, मोबाइल ने उगले राज

पुलिस को ऐसा नहीं लगा कि पूजा को पति की मौत का गम है। वह देवर और जेठ पर आरोप लगाती रही। इससे शक गहराया। पूजा का मोबाइल चेक किया तो कई लोगों से चैटिंग मिली, लेकिन शुभम से की गई चैटिंग डिलीट कर दी थी। हालांकि, वॉट्सएप में वीडियो कॉलिंग के सभी मैसेज थे।

एसीपी नंदिनी शर्मा ने रूपसिंह के छह साल के बेटे से अकेले में बातचीत की। उसने बातों-बातों में कह दिया कि पापा-मम्मी बहुत लड़ाई-झगड़ा करते थे। तब पुलिस ने लव ट्राय एंगल पर जांच शुरू की। सबसे पहले रूपसिंह और उसकी पत्नी पूजा की कॉल डिटेल निकाली।

पूजा को सबसे ज्यादा कॉल भांजे शुभम पंवार निवासी सूर्यदेव नगर के मिले। पुलिस ने हाथों हाथ उसे हिरासत में ले लिया। थाने लाकर पूछताछ की। उसने चार दोस्तों के नाम बताए। पुलिस ने शुभम की निशानदेही पर चारों दोस्त अंशु, युवराज, रोहित, कुन्नू को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया।

मृतक रूपसिंह राठौर (बंजारा) की पत्नी पूजा। जिसने रची थी पूरे हत्या की साजिश।

मृतक रूपसिंह राठौर (बंजारा) की पत्नी पूजा। जिसने रची थी पूरे हत्या की साजिश।

मेरा इश्क औरों जैसा नहीं…

पुलिस के मुताबिक आरोपी शुभम सोशल मीडिया पर भी एक्टिव था। वह रोज नई-नई वीडियो-रील बनाकर अपलोड करता था। उसे करीब एक हजार फॉलोअर हैं। उसने प्रोफाइल में लिखा है ‘मेरा इश्क औरों जैसा नहीं है, अकेले रहेंगे पर तेरे ही रहेंगे।’ पुलिस का मानना है कि शुभम की कई गर्लफ्रेंड हो सकती है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।

आरोपी भांजे शुभम की सोशल मीडिया आईडी का स्क्रीनशॉट।

आरोपी भांजे शुभम की सोशल मीडिया आईडी का स्क्रीनशॉट।

मामी पूजा की भांजे शुभम से हो गई थी दोस्ती

शुभम का भी मामा के घर आना-जाना था। वह दोनों के बीच विवाद होते देखता रहता था। पूजा काे सहारा देने के लिए शुभम उसके नजदीक आ गया। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई।

शुभम ने पूछताछ में बताया कि बुधवार रात को रूपसिंह ने पूजा से झगड़ा किया था। इसके बाद वह घर से निकल गया। शुभम को जानकारी लगी। उसने अपने चार साथियों को बुलाया। सभी ने रूपसिंह के सिर में वार कर दिया। हत्या के बाद शव को स्कूटर MP09ZJ0614 पर रखा और पुलिया के पास फेंक दिया।

V और M आकार की चोट, इसलिए पुलिस मान रही थी एक्सीडेंट

रूपसिंह के सिर में V और M आकार के चोट के निशान थे। इसलिए पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर और पुलिस इसे एक्सीडेंट मान रहे थे। सिर पर धूल और कंकड़ भरे हुए थे। इसलिए यह पत्थर की चोट लग रही थी। हालांकि परिवार के लोग तलवार से मारने की बात कर रहे थे। जिसमें I जैसा सीधा और गहरा निशान आता है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770