Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

कृषि मंत्री ने किया फसलों का निरीक्षण

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने हरदा जिले के ग्राम गोयत और नांदरा में खेतों में जाकर में ग्रीष्मकालीन मूंग की फसलों का निरीक्षण किया।मंत्री श्री पटेल ने कहा कि ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की सिंचाई के लिये राज्य सरकार द्वारा तवा बांध से किसानों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। नर्मदापुरम और हरदा जिले के किसानों को सिंचाई के लिये पानी मिलने से अतिरिक्त फसल का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मूंग की लहलहाती फसलों को देखकर मन हर्षित है क्योंकि ऐसी अच्छी फसल से ही किसान आर्थिक रूप से समृद्ध बनेंगे।कृषि मंत्री का ग्राम गोयत में हुआ तुलादानकृषि मंत्री श्री पटेल ने ग्राम गोयत में भगवान शंकर का अभिषेक किया। मंत्री श्री पटेल श्री रामशंकर सारण द्वारा आयोजित भंडारे में शामिल हुए। उन्होंने टाट वाले बाबाजी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इसके पूर्व कृषि मंत्री श्री पटेल का ग्राम गोयत में तुलादान भी हुआ।

Hot this week

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img