Thursday, October 1, 2026
32.6 C
Bhopal

पुलिस कॉन्स्टेबल ने तकिए से पत्नी की हत्या की

ग्वालियर में पुलिस कॉन्स्टेबल ने तकिए से पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके पहले उसके साथ मारपीट की। परिजन और पड़ोसी की मदद से भिंड के एंडोरी स्थित फूले का पुरा में अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस और मायके वालों को जानकारी नहीं दी।

घटना 26 जुलाई की है। गुरुवार को आरोपी पर एफआईआर की गई। आरोपी को शक था कि पत्नी किसी से बात करती है। घटना के बाद से वह फरार है।

रामहरि सिंह गुर्जर ग्वालियर शहर के बहोड़ापुर के नेहरू नगर में रहता है। शहडोल में पदस्थ है। मूल रूप से भिंड के एंडोरी स्थित फूले का पुरा गांव का रहने वाला है। 26 जुलाई की शाम उसकी पत्नी गायत्री गुर्जर की मौत हुई थी। मायके वालों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने बहोड़ापुर थाने आकर शिकायत की।

पड़ोसी की ट्रैक्टर-ट्रॉली से शव भिंड ले गए
बहोड़ापुर पुलिस ने जांच शुरू की। परिजन ने अलग-अलग कहानी सुनाई। जांच आगे बढ़ी तो पता लगा कि जिस दिन गायत्री की मौत हुई, उससे पहले रामहरि ने उसे पीटा था। हत्या करने के बाद उसने भाई दिलीप गुर्जर, दिलीप की पत्नी संजना, दिलीप के बेटे राज व अतीश, मां रम्पो और पड़ोसी कोक सिंह की मदद ली।

पत्नी के शव को कोक सिंह की ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव फूले का पुरा ले गए। वहां आनन – फानन अंतिम संस्कार कर दिया। जब जांच में इस बात का खुलासा हुआ, तो पुलिस ने तत्काल पुलिस जवान सहित परिजन पर हत्या और सबूत मिटाने का केस किया।

पति – पत्नी में अक्सर विवाद होते रहते थे

रामहरि शहडोल में पदस्थ था और उसे शक था कि ग्वालियर में रह रही पत्नी किसी से मोबाइल पर बात करती है। दोनों के बीच इसे लेकर पहले भी विवाद होते रहे। आरोपी मारपीट तक करता था। सीएसपी अशोक जादौन के मुताबिक, आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस टीम ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

Topics

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img