Tuesday, March 31, 2026
30.1 C
Bhopal

पत्नी से बात करने के शक में डॉक्टर की हत्या

रीवा में नशा मुक्ति केंद्र में बीएचएमएस डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। डॉक्टर इसी केंद्र में ढाई साल से कार्यरत थे। आरोपी और उसके रिश्तेदारों को शक था कि डॉक्टर उसकी पत्नी से बात करता है। उन्होंने प्लान बनाकर डॉक्टर को केंद्र पर बुलाकर पिटाई की, इसके बाद खुद ही अस्पताल ले गए। डॉक्टर के घर पर जानकारी दी कि एक्सीडेंट हो गया है।

घटना पद्मधर कॉलोनी में चलने वाले न्यू संकल्प नशा मुक्ति केंद्र की है। थाना प्रभारी कमलेश साहू के मुताबिक, शहर के कृष्णा नगर में रहने वाले डॉ. रुद्र सेनगुप्ता ने संजय गांधी अस्पताल में सोमवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ा। उनके साथ सोमवार दोपहर 3 बजे मारपीट की गई थी।

एसपी विवेक सिंह के मुताबिक, मामल में नशा मुक्ति केंद्र के डायरेक्टर शशांक तिवारी, प्रसून तिवारी और प्रियंका तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रोजेक्ट मैनेजर नीलेश तिवारी और राजुमार तिवारी फरार हैं। प्रसून और इनके परिवार को शक था कि डॉक्टर इनकी पत्नी से गलत चीजों की बात करता था।

डॉ. रुद्र सेनगुप्ता अपने परिवार के साथ।

डॉ. रुद्र सेनगुप्ता अपने परिवार के साथ।

परिवार पहले भी दे चुका था चेतावनी
एसपी ने बताया कि सोमवार दोपहर 3 बजे नीलेश तिवारी ने डॉ. रुद्र सेनगुप्ता को फोन किया और कहा कि जरूरी काम से बैकुंठपुर चलना है, ऑफिस आ जाओ। यहां पांचों आरोपी पहले से थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रसून और उसका परिवार डॉ. रुद्र को पहले भी चेतावनी दे चुका था।

पुलिस के मुताबिक, नशा मुक्ति केंद्र पांच साल से चल रहा है। इस केंद्र को अच्छा खासा सरकारी फंड भी मिलता है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img