Saturday, September 26, 2026
25.1 C
Bhopal

ट्रक में घुसा श्रद्धालुओं का ऑटो, 7 की मौत

छतरपुर में श्रद्धालुओं से भरा ऑटो ट्रक में जा घुसा। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। 6 घायल हैं। 4 की हालत गंभीर है, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। बाकी दो का इलाज छतरपुर जिला अस्पताल में चल रहा है।

एक्सीडेंट कदारी के पास नेशनल हाईवे-39 पर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। मृतकों में बुजुर्ग और एक साल की बच्ची शामिल हैं।

सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मिक चौबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के महोबा रेलवे स्टेशन से 13 श्रद्धालु ऑटो से बागेश्वर धाम जा रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई और ऑटो ट्रक से जा टकराया।

छतरपुर एसपी अगम जैन ने बताया कि पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई थी, दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

ऑटो में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। ड्राइवर को नींद का झोंका आने से हादसा हुआ।

ऑटो में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। ड्राइवर को नींद का झोंका आने से हादसा हुआ।

मां को नहीं पता बेटी और पति मौत हो गई

हादसे में डेढ़ साल की अंशिका और उसके पिता जनार्दन की भी मौत हुई है। लेकिन मासूम की मां संगीता यादव को इस बारे में नहीं बताया गया है। संगीता ने बताया, हम लखनऊ के रहने वाले हैं। बेटी अंशिका के मुंडन के लिए बालाजी (बागेश्वर धाम) जा रहे थे। साथ में पति और तीन बेटियां थीं। बेटी के मुंडन से पहले हादसा हो गया। दो बेटियां यहीं हैं, लेकिन छोटी बेटी और पति नहीं दिख रहे हैं।

इनकी हुई मौत

  • प्रेम नारायण कुशवाहा (ऑटो ड्राइवर​​)
  • जनार्दन
  • मनु श्रीवास्तव
  • नन्हे
  • गोविंद
  • लालू
  • अस्वी (उम्र एक साल)।

ये घायल हुए…

  • मोनू (25) पिता रामनरेश श्रीवास्तव निवासी फर्रुखाबाद, यूपी
  • अंशिका (8) पिता जनार्दन यादव निवासी लखनऊ, यूपी
  • अनुष्का (10) पिता जनार्दन यादव निवासी लखनऊ, यूपी
  • संगीता (50) पति जनार्दन यादव
  • हरीश (20) पिता विनोद यादव निवासी बलरामपुर, यूपी
  • रामसंही (36) पिता श्रीराम यादव निवासी बलरामपुर, यूपी

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img