Thursday, October 1, 2026
22.1 C
Bhopal

एक रोटी के लिए दोस्त की हत्या

दिल्ली के करोल बाग से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने रोटी न देने पर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मुन्ना के रूप में हुई है, वो दिल्ली में रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था।

खाना शेयर न करने पर हुआ था झगड़ा
चश्मदीद लखन ने बताया कि 26 जुलाई की रात करीब 10 बजे मुन्ना अपने दोस्त फिरोज खान के साथ ढाबे पर खाना खाने आया था। दोनों साथ बैठकर खाना खा रहे थे, तभी फिरोज ने मुन्ना से रोटी और सब्जी मांगी। इस पर मुन्ना ने रोटी-सब्जी दे दी। कुछ देर बाद फिरोज ने मुन्ना से दोबारा एक रोटी मांगी, इस पर मुन्ना ने मना कर दिया।

लखन बताया कि इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी और मारपीट हुई। इसी दौरान फिरोज ने मुन्ना के पेट में दो-तीन बार चाकू घोंप दिया और वहां से भाग गया। मैंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

अधिक खून बहने से हुई मुन्ना की मौत
दिल्ली की डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि 26 जुलाई की रात करोल बाग इलाके में सड़क पर खून से लथपथ एक शख्स के पड़े होने की खबर मिली थी। पुलिस उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि अधिक खून बहने से मुन्ना की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img