Monday, May 18, 2026
40.1 C
Bhopal

इंदौर में बेटे-बहू का विवाद सुलझाने गई मां की हत्या

इंदौर के द्वारकापुरी में एक बेटे ने अपनी मां की पत्थर का चकला मारकर हत्या कर दी। इस हमले में आरोपी की पत्नी भी घायल हुई है। बुधवार रात वह बहू और बेटे के बीच का विवाद सुलझाने पहुंची थी। इसी दौरान पत्नी और मां पर आरोपी ने हमला कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रेखाबाई (62) पति गणपत भावे, निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी है। वहीं उसकी बहू पिंकी घायल है। पिंकी ने बताया कि पति से विवाद के चलते वह अलग रह रही है। पति शंकर और सास रेखा बाई बालदा कॉलोनी में रहते हैं। रात में सास शंकर काे लेकर समझाइश देने पहुंची थी। बातचीत के दौरान शंकर दोनों को अपशब्द कहने लगा। उसने पहले पिंकी पर पत्थर के चकले से हमला किया। इसके बाद मां के सिर पर भी चकला दे मारा। दोनों को घायल अवस्था में पहले जिला अस्पताल भेजा गया, बाद में एमवाय रेफर किया गया। यहां पर रेखा बाई की देर रात मौत हो गई। वही पिंकी का उपचार चल रहा है।

दूसरी महिला के साथ रहता था पति

द्वारकापुरी टीआई आशीष सप्रे ने बताया कि आरोपी शंकर ने एक अन्य महिला को रखा हुआ है। पिंकी उसकी पहली पत्नी है। पिंकी से शंकर को 12 और 10 साल के दो बेटे हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि शंकर के अन्य महिला से संबंध के कारण ही पिंकी 5 साल से पति से अलग रह रही थी। शंकर अपने साथ पिंकी को वापस रखना चाह रहा था। लेकिन पिंकी नही जाना चाहती थी। इसी बात पर शंकर कल अपनी मां के साथ पिंकी से बात करने पहुंचा था यहां दोनों बच्चे भी साथ मे थे। आरोपी ने उनके सामने ही मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आई मां रेखा बाई पर हमला कर दिया।​​​​​​ रेखा बाई की मौत की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवार से पूछताछ की। इसके बाद हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है।

Hot this week

फोन पर बात करते समय तीसरी मंजिल से गिरीं वेटनरी डॉक्टर की पत्नी, मौत

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित संजीव नगर कॉलोनी में...

दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर टला बड़ा हादसा, राजधानी एक्सप्रेस के दो कोचों में आग; सभी यात्री सुरक्षित

​रतलाम/आलोट: त्रिवेंद्रम से दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन) जा रही गाड़ी संख्या...

करंट लगने से युवक की मौत, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां

​भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक...

भोपाल लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर मरा हुआ समझ के की खुदकुशी

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरी (सी-सेक्टर) में रविवार...

Topics

भोपाल में साइबर ठगों का तांडव: दो रिटायर्ड बुजुर्गों से ₹12 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी में शातिर साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक एसयूवी कार में आग लग गई

भोपाल। कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img