Sunday, March 1, 2026
23.6 C
Bhopal

इंदौर में विराट बन दोस्ती करने वाला नदीम पकड़ाया

इंदौर के लसूड़िया इलाके में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने वर्ग विशेष के युवक को पकड़ा है। उसने नाम और पहचान छुपा कर युवती से दोस्ती की। फिर उससे छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने लगा। युवती से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती होने के बाद महाराष्ट्र का रहने वाला आरोपी कुछ दिन पहले ही इंदौर आया था। आरोपी के खिलाफ देर रात छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया गया है।

लसूडिया टीआई तारेश सोनी से मिली जानकारी के मुताबिक 18 साल की युवती की शिकायत पर पुलिस ने विराट उर्फ नदीम पुत्र सागीर खान, निवासी बड़गांव, पुणे, महाराष्ट्र के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करती है। नौकरी के चलते डेढ़ साल से इंदौर में रह रही है। उसका संदीप कुमार नाम का एक इंस्टाग्राम फ्रैंड है। दोनों की डेढ़ साल से जान-पहचान है। संदीप ने ही आरोपी विराट से भी करीब डेढ़ साल पहले युवती की दोस्ती करवाई थी। विराट और संदीप 10-12 दिन पहले इंदौर आए। उन्होंने युवती से कहा कि घर के आसपास ही कोई कमरा दिलवा दो। हम यहां पर रहकर लोहे के स्क्रैप का काम करेंगे।

युवती ने इसके बाद विराट को स्कीम नंबर 78 में सुनील पाटिल के यहां किराए पर कमरा दिला दिया। रेंट एग्रीमेंट के लिए जब डॉक्यूमेंट मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। रविवार दोपहर वह घर पर थी। तब विराट घर आया। उसने अकेला देखा तो छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद उसने कहा कि वह उसका नाम पूछती है तो उसका नाम नदीम है। तुम मेरे साथ रहो, तुम्हें खुश रखूंगा। इसके बाद चिल्लाने पर आसपास के लोग आ गए। इस दौरान विराट उर्फ नदीम मौके से भाग गया। बाद में हिंदू संगठन के नेता मानसिंह परमार और अन्य लोगों को जानकारी दी। विराट उर्फ नदीम को उसके घर के पास से पकड़कर थाने ले गए।

Hot this week

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

Topics

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img