Tuesday, May 12, 2026
31.1 C
Bhopal

पुताई का ठेका लेकर महिला का नहाते वीडियो बनाया

भोपाल के मिसरोद इलाके में रहने वाली महिला से ज्यादती का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता का पर्सनल वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसके जेवरात भी हड़प लिए।

जब महिला ने पुलिस में शिकायत की बात कही, तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर चुप करा दिया। अब शादी से इनकार करने पर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की हो सकी है।

पुताई का ठेका लेने वाले युवक ने बनाया वीडियो

पुलिस के मुताबिक 37 वर्षीय महिला मिसरोद इलाके में रहती है। जनवरी में जब उसके घर में पुताई का काम चल रहा था। जनवरी के महीने में उसके घर में पुताई का काम चल रहा था। पुताई का ठेका रोशनलाल मेवाड़ा ने लिया था।

इस दौरान आरोपी युवक ने महिला का नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया था, जिसके बाद आरोपी उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पहले उसने महिला से पैसों की मांग की, और जब उसने रकम देने से मना किया, तो आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया।

सोने के जेवरात भी हड़पे

वीडियो के आधार पर ब्लैकमेलिंग के बाद भी आरोपी ने महिला का उत्पीड़न जारी रखा। उसने धमकाते हुए महिला से उसके सोने के जेवरात भी ले लिए। आरोपी ने पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल किया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया

परेशान पीड़िता ने दर्ज कराई एफआईआर

उसकी करतूतों से परेशान होकर पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। तब आरोपी ने उसे झांसा दिया कि उससे शादी कर लेगा और अपने साथ रखेगा। अब आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। तब पीड़िता ने मिसरोद थाना में पुलिस को शिकायत कर दी। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Hot this week

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

पानी की किल्लत से फूटा जनता का गुस्सा, निगम दफ्तर के बाहर फोड़े मटके

​भोपाल। राजधानी के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में पिछले एक...

हथाईखेड़ा डेम में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​भोपाल। राजधानी के हथाईखेड़ा डेम में सोमवार सुबह उस...

भोपाल में पति का मोटापा बना तलाक की वजह

भोपाल। राजधानी के एक हैरान कर देने वाले मामले...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img