Monday, September 28, 2026
20.7 C
Bhopal

भोपाल के शंकर नगर में निगम-जिला प्रशासन की कार्रवाई

भोपाल के शंकर नगर इलाके में सरकारी जमीन पर शनिवार सुबह कुछ लोग झुग्गियां बना रहे थे। इसी दौरान जिला प्रशासन और नगर निगम के पास अवैध कब्जे की शिकायत पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में निगम और प्रशासन के अफसरों ने बांस-बल्ली हटवा दिए। इस दौरान अफसरों और लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई।

वार्ड-76 स्थित शंकर नगर में उड़िया बस्ती है। यहां पर नगर निगम की सरकारी जमीन है। इस पर शनिवार को बांस-बल्ली लगाकर कब्जा करने की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। अतिक्रमण प्रभारी नासिर खान ने बताया कि अपर आयुक्त पवन सिंह के निर्देश पर मौके पर पहुंचे थे। यहां जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। लोगों को समझाइश दी गई कि वे ऐसा नहीं करें।

हालांकि, कुछ महिलाओं ने विरोध भी जताया। इसके चलते सख्ती की गई। तहसीलदार दिलीप कुमार चौरसिया, नायब तहसीलदार रामजी तिवारी समेत छोला टीआई एवं पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

कार्रवाई का विरोध करते लोग।

कार्रवाई का विरोध करते लोग।

अवैध तरीके से झुग्गियां बना रहे थे
अतिक्रमण प्रभारी खान ने बताया कि झुग्गियों के लिए बांस-बल्लियां लगाए गए थे। यह नवाब कॉलोनी एरिया की 25 से 30 महिलाओं ने किया था। गैस पीड़ितों के संगठन भोपाल ग्रुप फॉर इन्फॉर्मेशन एंड एक्शन की रचना ढिंगरा भी मौके पर पहुंचीं।

छोला पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद बांस-बल्ली हटाए गए।

छोला पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद बांस-बल्ली हटाए गए।

15 महीने पहले तोड़े थे घर, आज तक विस्थापित नहीं किया
गैस पीड़ित संगठन की ढिंगरा ने बताया कि यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के पीछे बसे परिवारों के घर 15 महीने पहले तोड़े गए थे। इन्हें आज तक कहीं भी विस्थापित नहीं किया गया है। अब रेलवे भी उनके घर तोड़ रहा है। ये लोग ही सरकारी जमीन पर अपने घर बनाने के लिए आए थे, जिन्हें परेशान किया गया।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img