Monday, September 28, 2026
23.8 C
Bhopal

रेस्टोरेंट संचालक को सड़क पर कचरा फेंकना पड़ा भारी

राजधानी भोपाल के करोंद स्थित मंडी गेट के पास एक रेस्टोरेंट संचालक को सड़क पर कचरा फेंकना भारी पड़ गया। नगर निगम के अमले ने संचालक पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया। निगम की टीमें शहर में आज दिनभर कार्रवाई करेगी।

शुक्रवार सुबह जोन-17 में यह कार्रवाई की गई। एएचओ रामरतन लोहिया ने बताया कि मंडी गेट के बाहर 80 फीट रोड पर बांके बिहारी रेस्टोरेंट है। शुक्रवार को सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान रेस्टोरेंट संचालक को सड़क पर कचरा फेंकते हुए देखा। इसके चलते संचालक पर 25 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। इस दौरान नोंकझोंक की स्थिति भी बनी। बावजूद निगम अमले ने यह कार्रवाई की।

पॉलीथिन का उपयोग करने पर भी कार्रवाई
निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने सभी एएचओ को गंदगी फैलाने और पॉलीथिन का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते शुक्रवार को भी टीमें मैदान में उतरेगी और कार्रवाई करेगी।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img