Saturday, March 28, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल में ई-रिक्शा पलटने से नौ महीने के मासूम की मौत

भोपाल के चूनाभट्टी इलाके में रविवार रात ई-रिक्शा पलटने से नौ महीने की मासूम की मौत हो गई। वह अपनी मां की गोद से उछलकर जमीन पर जा गिरा था। हादसे में उसकी मां और दादा समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा खड़ी कार में ई-रिक्शा टकराने से हुआ। परिवार कोलार में सगाई में शामिल होने जा रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक पत्रकार कॉलोनी में रहने वाले शिव कुमार मजदूरी करते हैं। रविवार रात शिवकुमार की पत्नी सुरेखा अपने नौ माह के बेटे प्रथम को गोद में लेकर ई-रिक्शा से कोलार जा रही थी। ऑटो में सुरेखा नौ माह के बेटे प्रथम के साथ, दादा मोहन ठाकुर के अलावा पांच अन्य लोग भी सवार थे। तभी रास्ते में सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराने के बाद ऑटो पलट गया।

मौके पर ही मासूम ने तोड़ा दम

हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेखा और मोहन ठाकुर के अलावा एक अन्य महिला भी घायल हो गई। हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों का इलाज कराया। अब पुलिस ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

सगाई करने जा रहा था परिवार

प्रथम की बुआ का रिश्ता तय करने के लिए परिवार ई-रिक्शा में सवार होकर कोलार के लिए निकला था। मृतक के ताऊ शेलेंद्र कुमार ने बताया कि सबसे छोटे भाई की शादी फिक्स की है। रविवार को उसकी सगाई का कार्यक्रम कोलार में आयोजित किया गया था। जिसमें शामिल होने परिवार जा रहा था। तभी रास्ते में हादसा हुआ नौ महीने के भतीजे की मौत हो गई। घटना ई-रिक्शा के चालक की लापरवाही से हुई। जिसने खड़ी कार में ई-रिक्शा टकरा दिया।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

Topics

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img