Saturday, March 14, 2026
36.3 C
Bhopal

कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के घर पहुंचीं नूरी खान

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नूरी खान गुरुवार को इंदौर के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के बड़वाली चौकी इलाके स्थित घर पहुंचीं। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक परिवार के लोगों से बातचीत की। इसके बाद इसके बाद उन्होंने बाणगंगा थाने जाकर कादरी की बेटी से भी मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने ने पुलिस और मध्यप्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह परिवार पर कार्रवाई किया जाना पूर्णतः गलत है। इसकी न्यायिक जांच की जानी चाहिए।

परिवार के लोगों ने उन्हें बताया कि पुलिस ने जिस प्रकरण में अनवर को आरोपी बनाया है, वह झूठा है। वहीं, उन्होंने बेटी आयशा को जबरन आरोपी बनाए जाने की बात को भी गलत बताया। परिवार का कहना था कि अनवर पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने पूरी कार्रवाई की है।

मामले की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की

नूरी खान ने बताया कि अनवर कादरी पर जो आरोप लगे हैं, उनका फैसला न्यायालय में किया जाएगा। वहीं, उन्होंने आयशा से मुलाकात करने के बाद कहा कि बेटी पर इस तरह की कार्रवाई किया जाना प्रदेश सरकार और पुलिस की मंशा पर शंका जाहिर करती है।

जबकि आयशा सिविल जज की तैयारी कर रही है और पेशे से वकील भी हैं। पिता से बात करने को लेकर पुलिस ने उस पर फर्जी सिम का प्रकरण बना दिया। नूरी खान ने पूरे मामले की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग प्रदेश सरकार से की है। परिवार और आयशा से मिलने के बाद नूरी खान उज्जैन लौट गईं।

अनवर कादरी पर लव जिहाद के लिए फंडिंग के आरोप

लव जिहाद के लिए फंडिंग के आरोपी इंदौर के कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को पुलिस ने जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया है। उस पर हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए एक लाख और निकाह करने के लिए दो लाख रुपए मुस्लिम युवकों को देने के आरोप हैं।

पुलिस ने इससे पहले सोमवार को अनवर की बेटी आयशा को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दिल्ली में दबिश दी थी, तब अनवर फरार हो गया था। उसे श्रीनगर पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है।

Hot this week

गोमांस तस्करी मामला: मुख्य आरोपी असलम कुरैशी की जमानत अर्जी खारिज

​भोपाल। राजधानी के चर्चित गोमांस तस्करी मामले में मुख्य...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने विधायक हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री को दी श्रद्धांजलि

बैतूल। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज...

भोपाल में गैंगवार: कुख्यात लल्लू रईस के घर और हमीदिया अस्पताल में ताबड़तोड़ फायरिंग

​भोपाल। राजधानी में शनिवार तड़के पुरानी रंजिश को लेकर...

पंपकर्मी की मौत मामले में कार मालिक की तलाश, पिता हिरासत में

​सांवेर/इंदौर। सांवेर के कजलाना स्थित पेट्रोल पंप पर मामूली...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग से छेड़छाड़, डरा-धमकाकर हड़प लिए घर के जेवर

​इंदौर। शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग...

Topics

गोमांस तस्करी मामला: मुख्य आरोपी असलम कुरैशी की जमानत अर्जी खारिज

​भोपाल। राजधानी के चर्चित गोमांस तस्करी मामले में मुख्य...

पंपकर्मी की मौत मामले में कार मालिक की तलाश, पिता हिरासत में

​सांवेर/इंदौर। सांवेर के कजलाना स्थित पेट्रोल पंप पर मामूली...

एमपी बोर्ड पेपर लीक के नाम पर ठगी, राजगढ़ से एक गिरफ्तार

​भोपाल | बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों की घबराहट...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले नागरिकों...

शहर में साइबर ठगी का आतंक: दो वारदातों में पौने तीन लाख पार

​भोपाल | राजधानी में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img