Friday, March 27, 2026
23.1 C
Bhopal

OBC मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष को पत्रकार ने महिला के साथ किया ब्लैकमेल, मांगे थे एक करोड़ रुपए

बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा को ब्लैकमेल करने वाले दो लोगों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। आरोपियों में जबलपुर की एक महिला शामिल है। वह पत्रकार के जरिए भगत से 1 करोड़ रुपए मांग रही थी। पैसे नहीं देने पर भगत के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। जब डील नहीं हो सकी, तो आरोपियों ने उनके कुछ फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। ये फोटो भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंच गए। इसके बाद भगत से भाजपा ने इस्तीफा मांग लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।जानकारी के मुताबिक मूलत: जबलपुर की रहने वाली महिला आरती के साथ सिवनी में ‘हंटर’ नाम का अखबार चलाने माधव बघेल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर भगत सिंह को ब्लैकमेल करने का आरोप है। फिलहाल, राजनीतिक दबाव की वजह से पुलिस मामले का खुलासा करने से बच रही है। बता दें कि मामला सामने आने के बाद भगत सिंह से भाजपा ने इस्तीफा ले लिया था।महिला, पत्रकार दोनों फ्रॉडइधर, भगत सिंह का कहना कि सिर्फ उनकी छवि बिगाड़ने के लिए ऐसा किया गया। उनके खिलाफ साजिश रची गई। वह महिला से कभी नहीं मिले। महिला फर्जी है। वह कई लोगों को रेप के झूठे केस में फंसा चुकी है। मैंने महिला से कभी बात नहीं की। मेरे लोगों को फोन लगाकर एक करोड़ रुपए तक की मांग की गई। बाद में 20-30 लाख रुपए मांगने लगे। हमने पैसा देने से इसलिए मना कर दिया कि महिला झूठा आरोप लगा रही थी। भगत सिंह ने बताया कि पत्रकार माधव पर सिवनी में कई मामले दर्ज हैं। वह ब्लैकमेल करता है। क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि माधव के खिलाफ 9 अपराध कायम हैं।

Hot this week

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...

बी-फार्मेसी के छात्र ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगा कर दी जान

​भोपाल। शहर के भानपुर इलाके में रहने वाले एक...

ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर हंगामा, AIMIM कार्यकर्ताओं ने रोका काम

​भोपाल। राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में...

Topics

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...

ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर हंगामा, AIMIM कार्यकर्ताओं ने रोका काम

​भोपाल। राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में...

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी आवास योजना: बिना जांच के करोड़ों का भुगतान करने वाले अफसर पर शिकंजा।

​डबरा/ग्वालियर। डबरा नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)...

भोपाल: बेखौफ बदमाशों का तांडव, तलवार के हमले में 6 साल की मासूम गंभीर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img