Tuesday, June 16, 2026
29.4 C
Bhopal

चलती बस में लगी आग

भोपाल से हैदराबाद जा रही एक वॉल्वो बस बुधवार को बड़े हादसे का शिकार हो गई। अचानक लगी आग से पूरी बस जल गई। हादसा नेशनल हाईवे 69 पर बैतूल से 20 किलोमीटर दूर नीम पानी के पास हुआ। यह बस भोपाल की एक कंपनी की है। वर्मा ट्रेवल्स की वॉल्वो बस क्रमांक एमपी 04 पीए 5632 शाम को भोपाल से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी।यह बैतूल पहुंचती उससे पहले ही आग की लपटों से घिर गई। बस में 35 से 40 यात्री सवार थे। नीमपानी के पास अचानक बस में धुआं उठने लगा, जिसके बाद ड्राइवर ने बस रोककर सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया। आग अचानक भड़क उठी और बस आग के गोले जैसी दिखने लगी। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। बैतूल से पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया है।घटना की जानकारी मिलने के बाद शाहपुर थाना प्रभारी एसएन मुकाती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि संभवत आग की वजह टायर बर्स्ट होना है। तो गनीमत रही कि कोई जनहानि इस घटना में नहीं हुई है।

Hot this week

इंदौर: मेरठ की शातिर गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल जब्त

​इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने सोमवार को मेरठ (उत्तर प्रदेश)...

रिश्वतखोर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पर लोकायुक्त का शिकंजा, सहयोगी गिरफ्तार

​इंदौर/देवास। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नामांकन रद्दीकरण पर कांग्रेस का विरोध: घेराव का फरमान, पर सड़कों पर दिखे सिर्फ ‘7 योद्धा’

​भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन...

Topics

शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के करोंद इलाके में एक...

टेलीग्राम पर ट्रेडिंग का झांसा देकर युवक से 23.84 लाख की धोखाधड़ी

​ग्वालियर। शहर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img